'न गुलदस्ता लूंगा, न सम्मान': पहलगाम आतंकी हमले से आहत केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने लिया बड़ा फैसला
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हमले से आहत होकर बड़ा फैसला लिया है। मंत्री ने कहा-जब तक पहलगाम हमले का बदला नहीं लिया जाता, तब तक न गुलदस्ता लेंगे और न कोई सम्मान।
Union Minister CR Patil: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में आक्रोश है। देशवासियों के दिल में बदले की भावना है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हमले से आहत होकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री ने गुजरात में एक कार्यक्रम में स्वागत के लिए भेजे गए गुलदस्ते को ठुकराते हुए कहा-जब तक पहलगाम आतंकी हमले का बदला नहीं लिया जाता, तब तक कोई भी 'स्वागत' स्वीकार नहीं करेंगे। मंत्री ने कहा-न गुलदस्ता लेंगे, न कोई सम्मान।
PAK को एक बूंद भी पानी नहीं मिलना चाहिए
गुजरात के सूरत में 7वीं ग्लोबल इंवेस्टर कॉन्फ्रेंस में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विनम्रतापूर्वक गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह को ठुकरा दिया। पाटिल ने कहा-जब तक पहलगाम हमले का बदला नहीं लिया जाता, तब तक मैं किसी भी मंच पर स्वागत में कोई गुलदस्ता या सम्मान नहीं लूंगा। मंत्री के इस फैसले को सुनते के बाद दर्शकों ने तालियां बजाईं। सीआर पाटिल ने हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा-पाकिस्तान को एक भी बूंद सिंधु नदी का पानी नहीं मिलना चाहिए।
बेकसूर 26 लोगों की मौत से गुस्से की लहर
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हमले के बाद से भारत सरकार एक्शन में है। देश में आक्रोश है। गुस्से की लहर है। देश के नेता भी आतंक के खिलाफ कड़ा रुख दिखा रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी कई कड़े फैसले लिए हैं। 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित किया है। अटारी वाघा बॉर्डर चेकपोस्ट बंद किया। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए। पाकिस्तानी उच्चायोग को बंद करने का आदेश।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, "...उन 26 आत्माओं को आज सचमुच श्रद्धांजलि और शांति मिलती यदि उन खूंखार आतंकवादियों को, जिन्होंने निर्दोष लोगों को शहीद किया, उनके किए का अंजाम मिलता। उनके(हमलावरों) पीछे जो ताकते हैं उसे हम सजा दे देते तो… pic.twitter.com/K47oC7d6Pt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2025
सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें
इधर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा-खूंखार आतंकवादियों को अंजाम मिलता तो उन 26 आत्माओं को आज श्रद्धांजलि और शांति मिलती। हमलावरों पीछे जो ताकते हैं उसे हम सजा देते तो शायद आज हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर पाते। मैं सरकार से फिर कहूंगा, जाग। हमारा पूरा समर्थन सरकार के साथ है। हमने सर्वदलीय बैठक में भी कहा है और फिर दोहराता हूं। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें।