Tamil Nadu Accident : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 6 श्रद्धालुओं की मौत

Tamil Nadu Road Accident : घटना सुबह के समय हुई और दुर्घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी। हादसे के बाद दुर्घटना के शिकार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated On 2024-09-25 15:34:00 IST
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 6 श्रद्धालुओं की मौत।

Tamil Nadu Road Accident : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना सुबह के समय हुई और दुर्घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी। हादसे के बाद दुर्घटना के शिकार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज जारी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक मिनी बस के पचखडे उड़े दिख रहे हैं और क्रेन की मदद से बस को घटना स्थल से निकाला जा रहा है।

दर्शन कर लौट रहे थे घर
हादसे के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोग तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर के दर्शन करने आये थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में हादसा हुआ। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों के साथ मृतक का शव बाहर निकलकर अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने कृषि कानूनों से जुड़े बयान पर मांगी माफी: कहा- मुझे खेद है, अपने शब्द वापस लेती हूं

Similar News