मोदी 3.0 कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री कौन?: उम्र 36 साल, तीन बार के सांसद, जानें राम मोहन नायडू की पूरी कहानी

R M Naidu youngest minister in Modi Cabinet: मोदी 3.0 कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री के रूप में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू ने शपथ ली। नायडू 36 साल के हैं और तीन बार सांसद रह चुके हैं।

Updated On 2024-06-09 20:11:00 IST
K Ram Mohan Naidu TDP MP

R M Naidu youngest minister in Modi Cabinet: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू एनडीए सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री हैं। नायडू 36 साल के हैं और तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। उनका जन्म 18 दिसंबर 1987 को तमिलनाडु, श्रीकाकुलम के निम्माडा में हुआ। टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्री येरन नायडू के बेटे हैं और राम मोहन नायडू को पिता की राजनीति विरासत मिली। राम मोहन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के करीबी हैं। इसी के चलते टीडीपी ने उनका नाम केंद्रीय मंत्री के लिए भेजा।

कैसा रहा राजनीतिक सफर
राज्य के सबसे युवा सांसदों में से एक राम मोहन नायडू ने उत्तरी आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा क्षेत्र से वाईएसआरसीपी के तिलक पेराडा को 3.2 लाख मतों के अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। ​​वह टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा में सदन के नेता हैं। उनके पिता, स्वर्गीय के येरन नायडू, पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक और सांसद थे, जो 1996 और 1998 के बीच संयुक्त मोर्चा सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उनके चाचा के अच्चेनायडू तेक्काली विधानसभा क्षेत्र से विधायक और टीडीपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं।

26 साल में बन गए सांसद
वे सिंगापुर में काम कर रहे थे, जब 2 नवंबर, 2012 को उनके पिता और वरिष्ठ टीडीपी नेता के येरन नायडू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इससे राम मोहन राजनीति के क्षेत्र में आ गए और 26 साल की उम्र में उन्होंने 2014 में श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, और 16वीं लोकसभा में दूसरे सबसे कम उम्र के सांसद बने। पिता की तरह ही, राम मोहन को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के सबसे करीबी में से एक माना जाता है।

कौन हैं किंजरापु राम मोहन नायडू?
किंजरापु राम मोहन नायडू का जन्म 18 दिसंबर 1987 को तमीलनाडु, श्रीकाकुलम के निम्माडा में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय येरन नायडू है, जो टीडीपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में पढ़ने के बाद, राम मोहन नायडू ने अमेरिका के इंडियाना राज्य में पर्ड्यू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और फिर लॉन्ग आइलैंड से एमबीए किया।

उनकी स्कूली शिक्षा प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हुई है और उन्होंने प्रसिद्ध पर्ड्यू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। उनके पास एमबीए की डिग्री भी है।

Similar News