सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: CJI सहित 33 जजों के पास कितना पैसा और प्रॉपर्टी?; एक क्लिक में देख सकेंगे पूरी Details
Supreme Court Judges Property: सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शिता और जनता का भरोसा बनाए रखने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। SC के अपने जजों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है।
Supreme Court Judges Property: सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शिता और जनता का भरोसा बनाए रखने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। SC के अपने जजों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, अगले चीफ जस्टिस बी आर गवई समेत 33 जजों की संपत्ति की जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जजों ने अपने और परिवार के फ्लैट, मकान, पैतृक संपत्ति, कृषि भूमि, बैंक खाते, गहने जैसी तमाम बातों की जानकारी सावर्जनिक की है।
इसलिए कोर्ट ने लिया फैसला
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में 14 मार्च को आग लगी थी। आग बुझाने पहुंची फायर सर्विस टीम को जज के घर में 500-500 के अधजले नोट मिले थे। अधजले नोट मिलने का वीडियो भी सामने आया था। कैश मिलने की घटना के बाद जजों की प्रतिष्ठा पर सवाल उठने लगे। विवाद की स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल 2025 को निर्णय लिया है कि कोर्ट के जजों की संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड करके सार्वजनिक किया जाएगा।
12 ने अभी नहीं दी जानकारी
सुप्रीम कोर्ट में 33 न्यायाधीश हैं। 12 न्यायाधीशों ने अभी अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले से प्राप्त न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण अपलोड किया जा रहा है। अन्य न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण भी प्राप्त होते ही अपलोड कर दिया जाएगा। बेवसाइड पर अभी 21 जजों की जानकारी देखी जा सकती है।
नियुक्ति प्रक्रिया को भी किया सार्वजनिक
सुप्रीम कोर्ट ने HC/SC जजों की नियुक्ति के लिए मूल्यांकन मानदंड ऑनलाइन कर दिया है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को सार्वजनिक कर दिया है ताकि जनता को जानकारी और जागरूकता मिल सके। 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 की तक हाईकोर्ट के जजों के रूप में नियुक्तियों के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रस्तावों को भी अपलोड किया है।
जानिए SC के सीनियर जजों के पास कितनी संपत्ति
चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में 55.75 लाख रुपए जमा हैं। पीपीएफ खाते में 1.06 करोड़ हैं। दक्षिण दिल्ली में उनके नाम पर एक तीन बेडरूम का फ्लैट है। दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में चार बेडरूम वाला फ्लैट भी है। दो पार्किंग हैं। इसके अलावा, गुरुग्राम में स्थित एक फ्लैट में उनका 56 प्रतिशत हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में उनकी पैतृक संपत्ति भी है।
जस्टिस भूषण रामकृष्ण के पास कितनी संपत्ति
14 मई को CJI का पदभार संभालने जा रहे जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई के बैंक अकाउंट में ₹19.63 और PPF खाते में ₹6.59 लाख हैं। बांद्रा, मुंबई, अमरावती, नागपुर, डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली में फ्लैट हैं। केलापुर, कटोल, नागपुर में कृषि भूमि है। चल संपत्ति: ₹25,859 रु. स्वयं, ₹29.7 लाख रु. (पत्नी)। इसमें 750 ग्राम सोना शादी में मिला स्त्रीधन। नकद: ₹61,320 रु, बैंक बैलेंस ₹1.95 लाख रु और अन्य अग्रिम राशि 5.48 लाख है।