Sam Pitroda resigns: सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नस्लभेदी टिप्पणी के बाद लिया फैसला

Sam Pitroda resigns:सैम पित्रोदा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर बताया कि सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Updated On 2024-05-08 19:47:00 IST
Sam Pitroda resigns:

Sam Pitroda resigns:सैम पित्रोदा ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर बताया कि सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। जयराम रमेश ने कहा कि पित्रोदा ने स्वेच्छा से यह फैसला किया है और इसे कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बता दें कि सैम पित्रौदा ने बुधवार सुबह ही नस्लभेदी टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद शुरू हाे गया। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर इस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ ही कई बीजेपी नेताओं ने पित्रौदा की नस्लभेदी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी रैली में सैम पित्रौदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा।

सैम पित्रौदा ने भारतीयों को लेकर क्या की थी टिप्पणी?
सैम पित्रौदा ने बुधवार को सुबह एक नस्लभेदी टिप्पणी की थी। पित्रौदा ने कहा कहा था कि देश के दक्षिणी राज्यों यानी की साउथ इंडियन्स अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। वहीं नार्थ ईस्ट यानी कि पूर्व में रहने वाले लोग चीन के लोगों की तरह नजर आते हैं। वहीं, पश्चिम भारत में रहने वाले लोग अबर देशों के नागरिकों की तरह दिखते हैं इसके बावजूद हम सभी भारतीय आपस में मिलजुल कर रहते हैं।

हिमंत बिस्व सरमा ने पित्रौदा को लेकर क्या कहा?
सैम पित्रोदा के नस्लभेदी बयान पर असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। हिमंता ने कहा कि  सैम भाई, मैं देश के नॉर्थ ईस्ट राज्य से आता हूं और भारतीय जैसा नजर आता हूं। हमारा देश एक विविधतापूर्ण देश हैं। हम भले ही दिखने में अलग-अलग नजर आते हों लेकिन हम सभी एक ही हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने  सैम पित्रोदा से कहा कि पहले वह देश को समझ लें, इसके बाद ही कोई बयान दें।

पीएम मोदी ने भी पित्राैदा के बयान को लेकर निशाने साधा
पीएम मोदी ने कहा- मैंने बहुत सोचा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी परिवार की बेटी हैं। समाज में उनकी अच्छी खासी प्रतिष्ठा भी है। इसके बावजूद कांग्रेस उन्हें हराने की इतनी कोशिशें क्यों कर रही थी? आज मुझे इस बारे में पता चल गया है। अमेरिका में एक अंकल रहते हैं जो कि कांग्रेस के शहजादे के फिलॉसफर हैं।कांग्रेस के शहजादा ठीक उसी तरह तीसरे अंपायर से सलाह लेते हैं जैसा कि क्रिकेट में तीसरे अंपायर से लिया जाता है। 

कांग्रेस के शहजादे के फिलॉसफर की गाली से मैं गुस्से में: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने  मुझे आज बहुत गुस्सा आ रहा है। आज कांग्रेस के शहजादे के अंकल ने ऐसी गाली दे दी है, जिससे मैं गुस्से में भर गया हूं है। आज मैं एक गंभीर सवाल पूछना चाह रहा हूं। अगर मुझे कोई गाली देगा तो मैं सहन कर लूंगा लेकिन 'शहजादे' के इस फिलॉसफर ने इतनी बड़ी बात कह दी है जिससे मैं गुस्से में भर गया है।इस अंकल ने कहा कि जिन लोगों के चमड़ी का रंग काला है वे अफ्रीका के हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या काली चमड़ी वाले सभी लोग अफ्रीका के हैं। इन्होंने मेरे देश के लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर गाली दी है। अरे, चमड़ी का रंग चाहे जो कुछ भी हो, हम तो भगवान श्रीकृष्ण को पूजने वाले लोग हैं।

Similar News