सोशल मीडिया में छाया प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: X पर सभी टॉप 10 ट्रेंडिंग में राम; अचानक यूजर्स को आई आडवाणी की याद

Ram mandir Pran Pratishtha Ayodhya: एक्स से लेकर लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राम का नाम ट्रेंड कर रहा है। एक्स पर टॉप 10 में भगवान राम ट्रेंड कर रहे हैं।

Updated On 2024-01-22 14:57:00 IST
Ram mandir Pran Pratishtha Ayodhya

Ram mandir Pran Pratishtha Ayodhya: प्राचीन और स्वर्णिम अयोध्या और सनातनियों के 500 सालों का इंतजार सोमवार, 22 जनवरी को खत्म हो गया। रामभक्तों के लिए इस पवित्र, शुभ क्षण को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। पूरा विश्व राममय हो चुका है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी भगवान राम का गुंज देखने को मिला। लगभग हर ट्वीट में राम के नाम को # से जोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि आज पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के टॉप 10 में भगवान राम ट्रेंड कर रहे हैं। सभी यूजर्स अपने अंदाज में भगवान को याद कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने लाल कृष्ण आडवाणी को भी याद कर रहे हैं, जिन्हों राम मंदिर की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

सिर्फ #RamMandirPranPrathistha का इस्तेमाल करके अब तक 5 लाख से भी अधिक लोगों ने राम मंदिर का वीडियो फोटो सहित अन्य पलों को साझा किया है। इसी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए दिग्गज बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, ''यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब हमारे देश की हर सड़क 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठी थी।''

चर्चित हस्तियों के साथ-साथ दूर-दराज से अयोध्या पहुंचे राम-भक्तों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केदारनाथ से आई युवाओं की टोली ने अयोध्या की धरती को ठंड में भी गर्मी का एहसास दिलायाय। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस कड़ाके की ठंड में भी खाली बदन के साथ राम भक्त राम की धुन में झूमते नजर आ रहे हैं।

लोगों को याद आए आडवाणी
राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भी लोग आज खूब याद कर रहे हैं। दुर्भाग्य से आडवाणी की तबियत सही नहीं रही, जिस कारण वे अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा नहीं ले सकें। लेकिन वे अपने घर से टीवी पर प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। सभी लोगों ने आडवाणी की योगदान को याद किया।

Lal Krishna Advani

एक यूजर ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार बाजपेयी, बाला साहेब ठाकरे, कल्याण सिंह और अशोक सिंघल को भी याद किया। ये सभी उन शख्सियतों में आते हैं जिन्होंने राम मंदिर को बनवाने में अहम योगदान दिया है।
 

एक्स के साथ-साथ गूगल पर भी आज सबसे ज्यादा भगवान राम को सर्च किया गया है। यानी हम कह सकते हैं कि इंटरनेट से लेकर धरती तक सभी जगह सिर्फ राम के नाम का गूंज है।

 

 

Similar News