बिहार में होर्डिंग फाड़ी, बंगाल में कांच टूटा: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हमले का अंदेशा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, वीडियो देखें..

Rahul Gandhi car attacked in West Bengal: राहुल गांधी की कार का कांच टूट गया है। अधीर रंजन चौधरी ने पत्थर फेंके जाने की आशंका जताई है।

Updated On 2024-01-31 16:36:00 IST
Rahul Gandhi in Assam

Rahul Gandhi car attacked in West Bengal: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले पर बुधवार दोपहर हमले की चर्चा है। उनकी एसयूवी कार का कांच टूट गया है। बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पत्थर फेंके जाने का अंदेशा जताया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। हालांकि, बंगाल पुलिस ने हमले की बात साफ इनकार करते हुए कहा, कार का कांच भीड़ के प्रेशर से टूटा है। बाद में कांग्रेस ने भी इस पर सहमति जताई है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के कटिहार जिले से न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। बंगाल सीमा में प्रवेश करते ही उनके काफिले में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी बस में सवार होने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी SUV कार का सीसा टूट गया। राहुल के साथ चल रहे कांग्रेस नेता इस दौरान गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ रहे लोगों को रोकते नजर आए। उन्हें आशंका थी पीछे से किसी ने पत्थर फेंका है। बाद में कांग्रेसी इससे इनकार करने लगे।  

देश तोड़ने वाले अब बैनर-पोस्टर फाड़ने लगे: कांग्रेस 

बिहार से बंगाल जाने वाले रास्ते में राहुल गांधी के स्वागत में सड़क किनारे बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाए गए थे, जिन्हें किसी ने फाड़ दिया था। बिहार कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर वीडियो वायरल कर इसे शर्मनाक घटना बताया। साथ ही लिखा कि देश तोड़ने वाले, अब बैनर-पोस्टर फाड़ने लगे हैं। असम के बाद बिहार के कटिहार में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर को फाड़े गए हैं। 
 
Tags:    

Similar News