Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने वायनाड उप चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट लिया; 28 नवंबर को ले सकती हैं शपथ

Priyanka Gandhi: वायनाड लोकसभा उप चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार (27 नवंबर) को राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को निर्वाचन में जीत प्रमाण पत्र सौंपा।

Updated On 2024-11-27 16:37:00 IST
प्रियंका गांधी ने वायनाड उप चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट लिया।

Priyanka Gandhi: वायनाड लोकसभा उप चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार (27 नवंबर) को राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को निर्वाचन में जीत प्रमाण पत्र सौंपा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी गुरुवार (28 नवंबर) को लोकसभा में शपथ ले सकती हैं।

वायनाड के नेताओं ने प्रियंका गांधी को वायनाड संसदीय उपचुनाव का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी ने मिठाई खिलाई।  

प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के भारी समर्थन और विश्वास के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव के दौरान नेताओं के अथक प्रयासों के लिए उनकी गहरी सराहना की। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने नेताओं के साथ भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। जिसमें स्थानीय चिंताओं को दूर करने और वायनाड के विकास और कल्याण के लिए सामूहिक रूप से काम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

छह लाख वोटों से जीतीं हैं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने शनिवार (23 नवंबर) को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया। 52 वर्षीय प्रियंका ने कांग्रेस नेता ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सत्यन मोकेरी को 6 लाख से अधिक वोट हासिल करके हराया और अपने भाई राहुल गांधी को पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में सफल बनाया, जहां से उन्होंने 2024 के चुनावों के बाद से दो बार जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र का सीएम कौन?: फडणवीस का पलड़ा भारी; बीजेपी ने साफ कहा- बिहार मॉडल लागू नहीं होगा

Similar News