Mann Ki Baat: PM मोदी कर रहे 'मन की बात', कहा- भारत की डेमोक्रेसी को सशक्त बना रहे लोकतंत्र के पर्व
Mann Ki Baat कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत लोकतांत्रिक महत्व को समझाया। कहा, भारतीय संविधान व सुप्रीम कोर्ट के 75 साल हो गए।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-28 14:10:00 IST
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह रेडियो पर 'मन की बात' कर रहे हैं। यह उनका 109वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष हो रहे हैं। संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का वर्णन है। यह दिलचस्प है कि तीसरे अध्याय के प्रारंभ में हमारे संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के चित्रों को स्थान दिया था। PM मोदी ने नए साल व अमृतकाल का जिक्र करते हुए दो दिन पहले देशवासियों ने गणतंत्र दिवस मनाया है। लोकतंत्र का यह पर्व मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को सशक्त बनाता है।
वीडियो देखें..
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'मन की बात' #MannKiBaat https://t.co/dMd75xqSPS
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 28, 2024