किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर हमला: महाकुंभ में कल्याणी नंद गिरि की कार रुकवाकर बदमाशों ने मारे चाकू, जेवरात भी लूटे

प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (13 फरवरी) की रात बड़ी घटना हो गई। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर हमला हुआ। जानिए पल-पल का अपडेट।

Updated On 2025-02-14 08:55:00 IST
Kalyani Nand Giri attack

Kalyani Nand Giri attack: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी घटना हो गई। गुरुवार (13 फरवरी) की रात किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर हमला हुआ। आशीर्वाद के बहाने 6-7 लोगों ने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आए तीन शिष्य भी घायल हो हुए हैं। हमला के बाद बदमाश जेवरात भी लूट लेकर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

'पहले प्रणाम, फिर मारे चाकू' 
जानकारी के मुताबिक, महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि गुरुवार देर रात सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। संगम लोवर मार्ग पर 6-7 लोगों ने आशीर्वाद लेने के लिए कल्याणीनंद की कार को रोका। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद के कार रोकने पर दो लोगों ने प्रणाम किया। फिर अचानक 6-7 लोग आए और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बीच बचाव में आए उनके तीन शिष्यों को भी हमलावरों ने चाकू मारे। हमला के बाद बदमाश जेवरात लूटकर फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
हमले का पता चलते ही किन्नर अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई। कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद और उनके शिष्यों को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची। कल्याणीनंद सहित सभी घायल शिष्य से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याणीनंद गिरि पर हमला करने की पहले से ही साजिश थी। हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे थे। 

9 दिन पहले हिमांगी सखी पर हुआ था हमला
बता दें कि 9 फरवरी को किन्नर अखाड़े की जगद्गुरू हिमांगी सखी पर भी जानलेवा हमला हुआ था। हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरि पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। गुरुवार को कल्याणी नंद गिरी पर हुए हमले के पीछे पहले से चल रहा विवाद भी एक वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद हमने की सही वजह सामने आएगी। 

Similar News