जमशेदपुर में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस और JMM को विकास का क,ख,ग भी मालूम नहीं, शहजादे की भाषा नक्सलियों जैसी है

PM Modi Jamshedpur rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 19 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मंच से पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को विकास का क,ख,ग, भी मालूम नहीं है।

Updated On 2024-05-19 15:31:00 IST
PM Modi Jamshedpur rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया

PM Modi said in Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 19 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मंच से पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को विकास का क,ख,ग, घ भी मालूम नहीं है। इनका तरीका है कि झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, इधर बोलो, उधर बोलो। इनके मुद्दे क्या है, गरीब की संपत्ति का एक्सरे करेंगे, उसके छीनेंगे। एससी एसटी का आरक्षण छीनेंगे। इंडी गठबंधन वाले लोगों से झूठ बोलते हैं। इनकीर सच्चाई पूरा देश जान गया है।

झामुमो और आरजेडी हमेशा झारखंड को लूटा है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो और आरजेडी जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने टूजी घोटाला, कोयला घाेटाला किया। अनगिनत घोटाले में कांग्रेस ने लूट के रिकॉर्ड बनाए। आरजेडी ने दो टाइम की रोटी के लिए नौकरी तलाशने वाले गरीब से जमीन छीन ली और बदले में नौकरी का वादा किया। झामुमो ने यही गुण, चरित्र और गुण कांग्रेस और आरजेडी से सीखा है। झामुमो ने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इन लोगों ने हमारे गरीब आदिवासियों और सेना की जमीन हड़पने की कोशिश की।

मोदी बेईमानों के ठिकानों से पैसा बरामद करवा रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों के घरों से जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं। वह किसके हैं। यह आपका पैसा है। यह भोले भाले आदिवासियों और पिछड़ों का पैसा है, जो इन लोगों ने लूटा है। क्या यह लोग इन काली कमाई में से एक भी रुपए आपके बच्चाें काे देते क्या? लूट करते वह यह लोग कहते हैं कि अरबों, खरबों लूट लेंगे और वकील दे देंगे और अदालत से निकल आएंगे। ये वकील के लिए भी आपके पैसे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मोदी इन बेईमानों की ठिकानों से पैसा बरामद करवा रहा है। ये जो नोटों के पहाड़ मैं पकड़ रहा हूं, मैं सरकार की तिजोरी में ले जाने के लिए नहीं कर रहा हूं। 

मैं लोगों को खोजकर उनके पैसे लौटाऊंगा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं खोजूंगा कि ये पैसे किनके हैं। आखिर ये पैसे उनको कैसे देना पड़ा। अगर यह पक्का हो जाएगा कि यह उनके ही पैसे हैं, तो यह पहाड़ के पहाड़ पैसे मैं गरीबों को लौटा दूंगा। मैं ये रास्ता खोज रहा हूं, कानूनी सलाह ले रहा हूं कि जो गरीबों के हक का पैसा गया है, वह उन्हें वापस कैसे मिले। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि देश की प्रगति के लिए उद्योग जरूरी है। जमशेदपुर का नाम तो जमशेद टाटा के नाम पर है। उनके नेता कहते हैं कि जो कारोबारी हमें पैसे नहीं देते वह उन पर हमला करते हैं। कांग्रेस और झामुको जैसे दलों को देश के कारोबारियों से मतलब नहीं है। उन्हें बस अपने भ्रष्टाचार से मतलब हैं।

कांग्रेस के शहजादे उद्योगपतियों का विरोध करते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस को उनके साथियों को, जहां-जहां उनकी ओर सरकारें हैं, मैं उन मुख्यमंत्रियों को चुनौती देता हूं कि उनके शहजादे आए दिन उद्योगों का विरोध करते हैं। उद्योगपतियों का विरोध करते हैं। निवेश का विरोध करते हैं। आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके राज्य में जाकर निवेश करेगा। उन राज्याें के नौजवानों का क्या होगा। महाराष्ट्र में जो लोग चुनाव लड़ने के लिए हमारे सामने हैं, क्या वह शहजादे के इन बातों को मान्य करते हैं। जो सारे निवेशक जो मुझे मिलने आते हैं, वे कहते हैं कि हम इन राज्यों में नहीं जाएंगे क्योंकि वहां तो हमारे विरोधी विचारधारा है। निवेश के विरोध की विचारधारा हैं।

नक्सलियों की जगह आज कांग्रेस और झामुमाे ने ले ली है
आपके शहजादे की भाषा के कारण आपके राज्य में कोई आने आर निवेश करने के लिए तैयार नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए देश का हर नौजवान मेरा अपना है। उसके अधिकारों को कोई छीन लें, यह मुझे स्वीकार नहीं है। इसलिए कांग्रेस और इंडी अलाएंस, टीएमसी के जितने भी मुख्यमंत्री है, वे स्पष्ट करें कि शहजादे की उद्योगपतियों और उद्योगों के खिलाफ भाषा है, वह उन्हें स्वीकार हैं या नहीं। कांग्रेस की भाषा पूरी तरह से नक्सली और माओवादी भाषा है। नक्सली भी ताे बिना रंगदारी लिए कारोबोरी को काम नहीं करने देते थे। आज मोदी ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है, इसलिए आज माेदी ने  नक्सलियों की कमर तोड़ दी है, इसलिए आज रंगदारी की जम्मेदारी कांग्रेस और झामुमो ने ली है।

Similar News