PAK ने 10वीं बार तोड़ा सीजफायर: कुपवाड़ा-पुंछ सहित 8 जगहों पर आधी रात गोलीबारी; भारतीय सेना का करारा पटलवार

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने 10वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया। शनिवार(3 मई) की रात कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ सहित 8 जगहों में फायरिंग की।

Updated On 2025-05-04 08:24:00 IST
Pahalgam terror attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर गोलीबारी कर रहा है। भारत ने बिना उकसावे के फायरिंग ना करने की चेतावनी भी दी लेकिन PAK नहीं माना। शनिवार (3 मई) की रात पाकिस्तानी सेना ने 10वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया। कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ सहित 8 जगहों में फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही भारतीय सेना ने पलटवार किया। भारत ने PAK सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए धांय-धांय गोलियां चलाईं।

BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार की रात कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की है। इधर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने शनिवार को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया। रेंजर पर जासूसी करने का आरोप है। पाकिस्तान ने भी पाक रेंजर पकड़े जाने की पुष्टि की है। BSF और सुरक्षा एजेंसियां रविवार को पूछताछ करेंगी। 

जानिए पाकिस्तान ने कब, कब तोड़ा सीजफायर
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान दहशत में है। भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक और 2 मई को सीजफायर तोड़ा। शनिवार रात(3 मई) की रात पाक सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए 8 जगहों पर फायरिंग की। 

चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहा पाक 
बता दें कि पाकिस्तान बार-बार LOC पर गोलीबारी कर रहा है। पाक की हरकत से परेशान होकर भारत मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ने पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक से बुधवार (30 अप्रैल) को हॉटलाइन पर बात की थी। भारत ने चेतावनी देते हुए पाक से कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन न करें। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना। पाकिस्तान ने 10वीं बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने से भारतीय सेना सक्रिय है। 

Similar News