राष्ट्रीय मतदाता दिवस: जानिए कब मिला था महिलाओं को वोट डालने का अधिकार, आज का दिन क्यों है खास?

National Voters Day 2024: राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी। इसी वर्ष पहली बार 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता मनाया गया था।

Updated On 2024-01-25 17:50:00 IST
National Voters Day

National Voters Day 2024: राष्ट्रीय मतदाता दिवस  हर साल 25 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। देश के ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 साल हो गई है, मगर वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए जागरूकता अभियान चलाकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है। 

महिलाओं को वोट डालने का अधिकार
भारत में मतदान के अधिकार के प्रावधानों को जून 1949 में संविधान के मसौदे का हिस्सा बनाया गया यह 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ। उसी दिन से महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिल गया था। बता दें, साल 1947 में भारत आजाद हुआ था। इसके तीन साल बाद 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान लागू होने से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई। इसी वजह से हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी। इसी वर्ष पहली बार 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता मनाया गया था। इस साल 2024 में भारत अपना 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व
एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के नागरिकों को बेहतर लोकतांत्रिक भविष्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता है। 


 

Tags:    

Similar News