Namo Hatrick: नए रंग में नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 'नमो हैट्रिक' प्रिंटेड हुडी पहनकर पहुंचे संसद भवन

Namo Hatrick: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को नए अंदाज में नजर आए। वह संसद में 'नमो हैट्रिक' प्रिंटेड हुडी पहनकर पहुंचे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं इसलिए मैंने यह हुडी पहनी है।

Updated On 2024-02-10 16:29:00 IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को मोदी हैट्रिक प्रिंटेड हुडी पहने नजर आए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को शनिवार को नए अंदाज में नजर आए। वह भगवा रंग का हुडी पहनकर संसद पहुंचे। इससे भी खास बात यह थी कि इस हुडी पर नमो हैट्रिक (Namo Hatrick) लिखा था। इस बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार पीएम बनने वाले हैं। अपने कार्यकाल का हैट्रिक लगाने वाले हैं। यही वजह है कि मैं नमो हैट्रिक प्रिंटेड हुडी पहनकरआए हैं। 

ठाकुर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि 'नमो हैट्रिक' इसलिए है क्योंकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। '''तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 के पार'। देश की जनता ने पीएम मोदी को वापस लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चार करोड़ लोगों को पक्के घर मिले हैं। 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं  13 करोड़ घरों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 

क्या बोले बीजेपी सांसद रवि किशन
बीजेपी सांसद रवि किशन ने अनुराग ठाकुर की हुडी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रवि किशन ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने नमाे प्रिंटेड हुडी पहनकर अपने दिल की बात को सामने लाने की कोशिश की है।  पूरा भारत हुड को पहनना चाहेगा। बीजेपी सांसद ने कहा कि जैसे भगवान राम लोगों के दिलों में बसते हैं वैसे ही मोदी जी भी अब सबके दिलों में बसने लगे हैं। 

अभी नहीं हुई है चुनाव के तारीख की घोषणा
बता दें कि अब तक 18वीं लोकसभा चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अनुमान है कि ये अप्रैल, मई में होंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला विपक्षी इंडी एलाएंस के साथ होगा। इंडिया ब्लॉक मौजूदा समय में अस्थिरता से जूझ रहा है। नेतृत्व और सीट-बंटवारे पर आंतरिक असहमति ने इंडिया गठबंधन के भीतर दरार पैदा कर दी है।  2019 में हुए17वें लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 543 सीटों में से 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस महज 52 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। 

Similar News