Tamil Nadu BJP chief: कौन हैं नैनार नागेंद्रन? जिन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन किया

Tamil Nadu BJP chief: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु के नए अध्यक्ष के रूप में नैनार नागेंद्रन ने नामांकन किया। के. अन्नामलाई के कार्यकाल की समाप्ति के बाद नागेंद्रन को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Updated On 2025-04-11 16:06:00 IST
नैनार नागेंद्रन ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

Tamil Nadu BJP chief: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु के नए अध्यक्ष के रूप में नैनार नागेंद्रन ने नामांकन किया। वर्तमान अध्यक्ष के. अन्नामलाई के कार्यकाल की समाप्ति के बाद नागेंद्रन को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नागेंद्रन ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को तमिलनाडु BJP मुख्यालय, कमलालयम (T नगर) में नामांकन दाखिल किया और वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। ऐसे में पूरी संभावना है कि तमिलनाडु के नए भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन होंगे।

कौन हैं नैनार नागेंद्रन?
नागेंद्रन तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से BJP विधायक हैं और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह AIADMK से जुड़े थे, लेकिन बाद में BJP में शामिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पॉन. राधाकृष्णन और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने रखा था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा शनिवार (12 अप्रैल) को दिल्ली मुख्यालय से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अन्नामलाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
अन्नामलाई ने पार्टी को तमिलनाडु में मजबूती प्रदान की, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी दिए जाने की सूचना है। नागेंद्रन के नेतृत्व में BJP 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी और AIADMK-DMK के मजबूत गढ़ में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेगी।

Similar News