ISRO की नई उपलब्धि: लॉन्च हुआ बचाव अभियानों का 'सुपरहीरो' सैटेलाइट INSAT-3D,10 साल तक देगा सटीक मौसम जानकारियां

INSAT-3DS Launching: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक नई उपलब्धि अपने नाम किया। श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से INSAT-3DS सैटेलाइट सफलतापूर्व लॉन्च किया गया। यह मौसम से जुड़ी सटीक जानकारियां देने में मदद करेगा।

Updated On 2024-02-17 18:30:00 IST
इसरो ने शनिवार को अपने मौमस सैटेलाइट INSAT-3DS को लॉन्च किया।

INSAT-3DS Launched: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक नई उपलब्धि अपने नाम कर लिया। श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से INSAT-3DS सैटेलाइट लान्च किया गया। INSAT-3DS, एक अत्याधुनिक मौसम सैटेलाइट है। भारतीय समयानुसार शाम 5:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी-एसएचएआर) से इस सैटेलाइट को लॉन्च किया गया। 

क्या काम करेगा INSAT-3DS
INSAT-3DS, एक अत्याधुनिक मौसम उपग्रह है।  यह भारत के मौजूदा INSAT-3D और INSAT-3DR सैटेलाइट की मदद करेगा। इस सैटेलाइट को बनाने में आया सारा खर्च  पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वहन किया है। यह सैटेलाइट मौसम के बारे में अहम जानकारियां जुटाने में मदद करेगा। इसकी मदद से समुद्री सतह पर होने वाले मौसमी बदलावों पर भी नजर रखा जा सकेगा। इसकी मदद से अगले 10 साल तक मौसम से जु़ड़ी सटीक जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी।

GSLV-F14 से लॉन्च किया गया  INSAT-3DS
सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV-F14) के जरिए लॉन्च किया गया। इस सैटेलाइट का वजन 420 टन है। तीन स्टेज में काम करने वाले इस सैटेलाइट को  51.7 मीटर लंबे लॉन्च व्हीकल INSAT-3DS को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया गया। इसकी मदद से प्राकृतिक आपदाओं के बारे में ज्यादा बेहतर ढंग से पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। 

कई हाई रिजॉल्यूशन कैमरों से लैस है यह सैटेलाइट
इसरो के मुताबिक, INSAT-3DR भारत का एक बेहद खास सैटेलाइट है जो मौसम को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा। यह  इससे पहले लॉन्च किए गए मौसम सैटेेलाइट  INSAT-3D की तरह है। हालांकि, इसमें कई नए सुधार किए गए हैं। इस सैटेलाइट की खासीयत यह है कि यह रात में निचले बादलों और कोहरे की तस्वीरों को अपने स्पेशल हाई रिजॉल्यूशन वाले कैमरे में कैद कर सकता है।

बचाव अभियानों का 'सुपरहीरो'
इस सैटेलाइट में समुद्र के तापमान की सटीक जानकारियां जुटाने के लिए दो और भी हाई रिजॉल्यूशन वाले स्पेशल कैमरे लगे हैं। इससे ली गई तस्वीरें अधिक स्पष्ट होती हैं। इन तस्वीरों में बारीक चीजों को भी बेहद डिटेल में देखा जा सकता है। INSAT-3D की तरह ही यह अन्य सैटेलाइट से कम्युनिकेट कर सकता है। आपातकालीन स्थिति के दौरान चीजों को खोजने में मदद कर सकता है। इसरो के मुताबिक, यह नया उपग्रह, INSAT-3DR, मौसम और बचाव अभियानों के लिए एक सुपरहीरो की तरह काम करेगा। 

Similar News