PAK फंडिंग समीक्षा से पहले बड़ा फैसला: 'मोदी सरकार' ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कृष्णमूर्ति को IMF बोर्ड से हटाया
भारत की 'मोदी सरकार' ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अभी नए डायरेक्टर के नाम का ऐलान नहीं किया है।
Who is Dr. Krishnamurthy Subramanian: भारत की 'मोदी सरकार' ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 30 अप्रैल को कृष्णमूर्ति की सेवाएं समाप्त करने की मंजूरी दी थी। सरकार ने कृष्णमूर्ति की सेवा समाप्त करने के पीछे आधिकारिक कारण नहीं बताया है। IMF की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 मई तक डॉ. सुब्रमण्यम का नाम कार्यकारी निदेशक के रूप में था। 3 मई से पद खाली दिख रहा है। सरकार ने अभी नए डायरेक्टर के नाम का ऐलान नहीं किया है।
2022 में नियुक्ति, अब विदाई
सरकार ने अगस्त 2022 में सुब्रमण्यन को IMF बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था। तीन साल के कार्यकाल के खत्म होने से 6 महीने पहले ही सरकार ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। सुब्रमण्यन 2018 से 2021 तक भारत सरकार के 17वें मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) भी थे। सुब्रमण्यन से पहले अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने नवंबर 2019 से IMF में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
9 मई को होगी IMF की बैठे
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की 9 मई को अहम बैठक होनी है। बैठक में पाकिस्तान को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिए जाने की समीक्षा होगी। सूत्रों के मुताबिक, भारत द्वारा आतंकवाद के वित्तपोषण पर चिंताओं का हवाला देते हुए बैठक में पाकिस्तान को अतिरिक्त वित्तीय सहायता का विरोध करने की संभावना है। बैठक से पहले ही डॉ. सुब्रमण्यन की विदाई हो गई।
क्या है IMF का कार्यकारी बोर्ड?
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। IMF देशों को आर्थिक मदद और सलाह देती है। देखों की अर्थव्यवस्था पर नजर रखती है। इस संस्था की कोर टीम कार्यकारी बोर्ड होता है। यह टीम देखती है कि किस देश को लोन देना है, किन नीतियों को लागू करना है और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर कैसे काम करना है। IMF में 24 सदस्य होते हैं जिन्हें कार्यकारी निदेशक कहा जाता है। हर एक सदस्य किसी देश या देश के समूह का प्रतिनिधित्व करता है। भारत का एक अलग (स्वतंत्र) प्रतिनिधि होता है। जो भारत की तरफ से IMF में बात रखता है।
कौन हैं सुब्रमण्यम?
सुब्रमण्यम आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया। शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्तीय अर्थशास्त्र में पीएचडी की। के.वी. सुब्रमण्यम ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की कई विशेषज्ञ समितियों में भी रहे। सुब्रमण्यम भारत सरकार के 17वें मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। पद संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति भी थे।