IAS officer Abhishek Singh: पहले सनी लियोनी संग ठुमके, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी... जानिए कौन हैं IAS अभिषेक सिंह, जिनका इस्तीफा हुआ मंजूर?

IAS Officer Abhishek Singh Resignation: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह सत्ता पक्ष यानी भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में है। शायद यही वजह है कि टिकट वितरण से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है।  

Updated On 2024-03-01 11:13:00 IST
IAS officer Abhishek Singh

IAS Officer Abhishek Singh Resignation: आईएएस अफसर अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यूपी ब्यूरोक्रेसी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को अपना इस्तीफा दिया था। 12 साल आईएएस की नौकरी करने के बाद अभिषेक सिंह बेहद भावुक हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी ने बहुत कुछ दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी बयान दिया है।

बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह सत्ता पक्ष यानी भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में है। शायद यही वजह है कि टिकट वितरण से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर किया गया है।  

IAS officer Abhishek Singh

कब सस्पेंड हुए थे अभिषेक सिंह?
अभिषेक सिंह ने कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कई वीडियो एल्बम्स किए हैं। उन्होंने मनोज मुंतशिर शुक्ला के लिखे गीत दिल तोड़ के में एक्टिंग की थी। इस गाने को सिंबर बी प्राक ने गाया था। इसे 2020 में रिलीज किया गया था। उन्होंने जुबिन नौटियाल के गीत तुझे भूलना तो चाहा में देखा गया था। दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में भी उनकी दमदार एक्टिंग को सराहा गया। उन्होंने सनी लियोनी के साथ भी एल्बम शूट किया। लंबी अनुपस्थिति के बाद उन्हें फरवरी 2023 में निलंबित कर दिया गया था।

2011 में मिली थी आईएएस की नौकरी
अभिषेक सिंह ने 2011 में नौकरी की शुरुआत की थी। साल 2013 में झांसी में जॉइंट मजिस्ट्रेट पद पर जॉइनिंग मिली थी। साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया था। 5 साल बाद उत्तर प्रदेश लौटने पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। वहां एक कार के सामने सेलिब्रिटी स्टाइल में फोटो खींचने और उसे वायरल करने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें 18 नवंबर 2022 को ऑब्जर्वर ड्यूटी से हटा दिया था। वहीं सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला किया था। 

IAS officer Abhishek Singh

क्या जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव?
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह यूपी में जौनपुर जिले के केराकत तहसील के टिसौरा गांव के रहने वाले हैं। उनकी जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकले हैं। चर्चा है कि उन्हें भाजपा इस सीट से मैदान में उतार सकती है। यह चर्चा कितनी धरातल पर उतरेगी, यह भविष्य बताएगा। फिलहाल अभिषेक सिंह का कहना है कि उन्होंने आगे समाजसेवा करने का मन बनाया है।

IAS officer Abhishek Singh

पिता आईपीएस, पत्नी भी अफसर
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल, वर्तमान में बांदा के कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता कृपा शंकर रिटायर्ड आईपीएस हैं। दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। इनकी दो बेटियां हैं। एक सात साल की दानिया और दूसरी 2 साल की डिगारा है। 

Similar News