Asna Cyclone: गुजरात में बाढ़ के बाद नया खतरा, 80 साल में चौथी बार असना साइक्लोन का प्रकोप; सौराष्ट्र में तेज बारिश शुरू

Asna Cyclone: गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश के बाद अब चक्रवात 'असना' का खतरा मंडराने लगा है। यह 80 साल में चौथी बार हो रहा है कि जमीन से उठकर चक्रवात अरब सागर में भयानक रूप ले रहा है।

Updated On 2024-08-30 14:04:00 IST
Asna Cyclone

Asna Cyclone:गुजरात पर भारी बारिश और बाढ़ के बाद एक नया खतरा मंडराने लगा है। जल्द ही गुजरात के तट से एक चक्रवात टकराने वाला है। प्री साइक्लोन इफेक्ट नजर आने लगा है। सौराष्ट्र में भारी बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस क्षेत्र में गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह चक्रवात शुक्रवार को तट पर टकरा सकता है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक चक्रवात को ‘असना’ (Asna) नाम दिया गया है। चक्रवात के लिए इस नाम का सुझाव पाकिस्तान ने दिया है। यह तूफान अगस्त में अरब सागर में बनने वाला पहला चक्रवात होगा। 1976 के बाद पहली बार ऐसा साइक्लोन बन रहा है। 

ये भी पढें: मौसम: बारिश का कहर, दिल्ली से लेकर गुजरात तक मचा हाहाकार; 11 Video में देखें उफान का मंजर

दुर्लभ मौसम घटना से वैज्ञानिक भी हैरान
गुजरात के आसमान में शुक्रवार को एक दुर्लभ घटना घटित होने वाली है। वैज्ञानिक भी इस घटना से हैरान हैं। यहां पर एक दिन पहले बना गहरा दबाव था, अब चक्रवात में बदल रहा है। पिछले 80 वर्षों में यह चौथी बार हो रहा है कि कोई तूफान तट पर बना है और अरब सागर में तबाही मचाने वाला है। गुजरात के लिए यह एक अनोखा मौसम हो सकता है। इससे पहले ऐसी स्थिति 1944, 1964, और 1976 में बनी थी।

Asna Cyclone: गुजराज में भारी बारिश के बाद लोगाें को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

जानें अरब सागर में कैसे बनेगा चक्रवात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि यह घटना पिछले 80 सालों में चौथी बार हो रही है। यह दुर्लभ है क्योंकि यह मौसम प्रणाली भूमि के ऊपर बनी है, जिसके कारण गुजरात में बारिश हो रही है। अब इस प्रणाली के कारण अरब सागर में चक्रवात बनने वाला है। इसका मतलब है कि यह सिस्टम समुद्र की गर्मी को सोखकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। 

ये भी पढें:Gujarat Rains: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े, आज प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Asna Cyclone: गुजरात के वडोदरा शहर में भारी जलजमाव के बाद पानी में तैरती कारें।

मौसम विभाग करेगा अध्ययन
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के मुताबिक एक्टिव दबाव जमीन के ऊपर से अरब सागर की गर्मी को लेकर भयानक रूप धारण करने वाला है। यह समुद्र के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। अब इस घटना का अध्ययन किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं की भविष्यवाणी की जा सके और समय पर चेतावनी जारी की जा सके।

पश्चिम की ओर बढ़ रहा मौसम प्रणाली
मौसम विभाग ने पहले एक बुलेटिन के माध्यम से अलर्ट जारी किया था कि गुजरात के समुद्री तट पर जमीन के ऊपर न्यून दबाव बना है। यह वही मौसम प्रणाली है जिसके तहत अभी बारिश हो रही है। सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर स्थित यह दबाव अब धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की दिशा में जा रहा है और 30 अगस्त को यह अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भाग में पहुंच जाएगा।

ये भी पढें: Gujarat Flood: गुजरात में बारिश से तबाही, 28 मौतें, 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, NDRF, SDRF और सेना की टीमें तैनात

गुजरात में भारी बारिश 
इस चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र और पाकिस्तान के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों में यह धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस बदलते मौसम का अध्ययन भारत और दुनिया के मौसम वैज्ञानिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इससे भविष्य में ऐसी आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिलेगी।

Similar News