Video: मुंबई में चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से मची भगदड़, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड

मुंबई के चेंबूर रेलवे स्टेशन पर आग लगने से भगदड़ मच गई है। दमकल विभाग की गांड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काब पाने में जुट गई हैं।

Updated On 2024-10-19 18:40:00 IST
मुंबई के चेंबूर रेलवे स्टेशन पर आग लगने से मची भगदड़।

मुंबई के चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग लगने से बाद काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने में जुटे गई है। 


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में संतोषी माता मंदिर में भीषण आग लग गई है। घटना के एक वीडियो में दिखाया गया है कि परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा है और आग की बड़ी लपटें इलाके में फैली हुई हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

यह भी पढ़ें : J-K News: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने वाले कैबिनेट के प्रस्ताव को LG मनोज सिन्हा ने दी मंजूरी

Similar News