किसानों के आंदोलन में व्यापारी भी कूदे: CAIT ने सरकार को लिखा पत्र, कहा-वार्ता में शामिल हों देशभर के संगठन, दिए पांच सुझाव
farmers Protest: खनौरी बॉर्डर में किसान की मौत से आक्रोश। पंजाब-हरियाणा में दूसरे दिन भी हुए विरोध-प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाई महापंचायत।
farmers Protest For MSP: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित अन्य मांगों व खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी की मौत से किसान आक्रोशित हैं। पंजब-हरियाणा में गुरुवार को भी कई जगह आंदोलन हुए। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने देर शाम चंडीगढ़ में बैठक कर गृहमंत्री के खिलाफ FIR की मांग की है। इधर, व्यापारियों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन CAIT(कंफेडेरेशन ) ने सरकार को पत्र लिखकर किसानों की समस्या समाधान के लिए पांच अहम सुझाव दिए। कहा, किसानों संग होने वाली वार्ता में व्यापारिक संगठनों को भी शामिल किया जाए।
#WATCH भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राज्यवाल ने कहा, "हरियाणा पुलिस ने पंजाब में घुसकर हम पर फायरिंग की और हमारे ट्रैक्टर भी तोड़ दिए। हरियाणा के सीएम और हरियाणा के गृह मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। (किसान की मौत की) न्यायिक जांच… pic.twitter.com/BDSVBecMH6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2024