भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उतारी अपनी टीम: बैजयंत पांडा UP के प्रभारी, विनोद तावड़े को मिली बिहार की कमान, देखें लिस्ट

BJP Appoints Election In-Charges for States: पार्टी महासचिव अरुण सिंह की तरफ से चिट्ठी जारी कर दी गई है। बिहार के लिए विनोद तावड़े, झारखंड के लिए लक्ष्मीकांत बाजपेयी और हरियाणा के लिए विप्लव कुमार देव को नियुक्त किया है। वहीं, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा भाजपा के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता हैं। 

Updated On 2024-01-27 14:38:00 IST
BJP appoints election in-charges

BJP Appoints Election In-Charges for States: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की तरफ से चिट्ठी जारी कर दी गई है। बिहार के लिए विनोद तावड़े, झारखंड के लिए लक्ष्मीकांत बाजपेयी और हरियाणा के लिए विप्लव कुमार देव को नियुक्त किया है। वहीं, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा भाजपा के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता हैं। 

जानिए किन नेताओं को कहां की मिली जिम्मेदारी?

राज्य चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी
अंडमान एवं निकोबार वाई. सत्या कुमार
अरुणाचल प्रदेश अशोक सिंघल
बिहार

विनोद तावड़े
दीपक प्रकाश, सांसद

चंडीगढ़ विजयभाई रूपाणी, विधायक
दमन एवं दीव पुरनेश मोदी, विधायक
दुष्यन्त पटेल
गोवा आशीष सूद
हरियाणा बिपलब कुमार देव, सांसद
सुरेन्द्र नागर, सांसद
हिमाचल प्रदेश श्रीकांत शर्मा, विधायक
संजय टंडन
जम्मू-कश्मीर तरुण चुघ
आशीष सूद
झारखंड लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद
कर्नाटक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद
सुधाकर रेड्डी
केरल प्रकाश जावड़ेकर
लद्दाख तरुण चुघ
लक्ष्यद्वीप अरविन्द मेनन
मध्य प्रदेश डॉ. महेन्द्र सिंह, एमएलसी
सतीश उपाध्याय
ओडिशा विजयपाल सिंह तोमर, सांसद
लता उसेंडी, विधायक
पुदुचेरी निर्मल कुमार सुराणा
पंजाब विजयभाई रूपाणी, विधायक
डॉ. नरिंदर सिंह
सिक्किम डॉ. दिलीप जायसवाल, एमएलसी
तमिलनाडु अरविन्द मेनन
सुधाकर रेड्डी
उत्तर प्रदेश बैजयंत पांडा
उत्तराखंड दुष्यन्त कुमार गौतम
पश्चिम बंगाल मंगल पांडे, एमएलसी
अमित मालवीय
आशा लकड़ा

लोकसभा चुनाव में वोट करेंगे 96 करोड़ लोग
लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने बाकी हैं। संभावना है कि अप्रैल में चुनाव कराए जाएंगे। 47 करोड़ महिलाओं सहित 96 करोड़ से अधिक लोग आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के पात्र हैं। जिसके लिए पूरे भारत में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल वोटर्स में से 1.73 करोड़ से अधिक लोग 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। यानी युवा वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाएंगे।18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

1951 में 17 करोड़ थे वोटर
चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को भेजे गए 2023 पत्र के अनुसार, भारत में 1951 में 17.32 करोड़ मतदाता थे, जो 1957 में बढ़कर 19.37 करोड़ हो गए। 2019 के चुनावों में 91.20 करोड़ मतदाता थे। मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं में से लगभग 18 लाख दिव्यांग हैं। पहले लोकसभा चुनाव में 45 फीसदी मतदान हुआ था। पिछले संसदीय चुनाव में यह 67 फीसदी था। 

Tags:    

Similar News