रायबरेली वाले इंदिरा गांधी के बाद PM चुनने जा रहे: भूपेश बघेल ने INDI गठबंधन के पीएम कैंडिडेट का किया ऐलान, देखें VIDEO

Rahul Gandhi PM Candidate of INDIA Alliance: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। कांग्रेस को सपा ने 17 सीटें दी हैं। बाकी सीटों पर वह खुद लड़ रही है। सपा का दावा है कि वह चुनाव में 79 सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

Updated On 2024-05-15 14:44:00 IST
Bhupesh Baghel

Rahul Gandhi PM Candidate of INDIA Alliance: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और रायबरेली लोकसभा सीट के प्रभारी भूपेश बघेल ने INDI गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। रायबरेली में एक नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ सांसद नहीं चुन रहे हैं, बल्कि इंदिरा गांधी के बाद देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि मतदान को लेकर जनता में अंडर करंट चल रहा है। मोदी सरकार इस अंडर करंट से बेहद घबराई हुई है। मोदी सरकार समझ चुकी है कि जनता का आशीर्वाद अब कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस का न्याय भाजपा के अहंकार को हराने जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर INDI गठबंधन की सरकार बनी तो लोगों को हर महीने 10 किलो अनाज दिया जाएगा।

सोनिया गांधी की सीट रही रायबरेली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वायनाड में वोटिंग के बाद यहां नामांकन किया है। रायबरेली परंपरागत तरीके से कांग्रेस का गढ़ है। उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रहीं। लेकिन इस बार वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं। सीट खाली होने पर कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 

रायबरेली की बगल जिले अमेठी की लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के वफादार हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 52 हजार वोटों से हराया था। 

Bhupesh Baghel

कांग्रेस के कई दिग्गज रायबरेली में जमे
रायबरेली और अमेठी सीटों पर कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दोनों सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। कांग्रेस को सपा ने 17 सीटें दी हैं। बाकी सीटों पर वह खुद लड़ रही है। सपा का दावा है कि वह चुनाव में 79 सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

Similar News