BCI Election: बीसीआई नया अध्यक्ष कौन? फैसला 2 मार्च को; जानें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपडेट्स

BCI Chunav Updates: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 2025 के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया है। 2 मार्च को परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य चुने जाएंगे।

Updated On 2025-02-28 13:59:00 IST
BCI Election 2025

BCI Chunav Updates: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) का अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर 2 मार्च को फैसला हो जाएगा। पिछले 6 बार से बिहार के सीनियर अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा बीसीआई के अध्यक्ष और तमिलनाडु के एडवोकेट एस. प्रभाकरन 3 बार से उपाध्यक्ष चुने जा रहे हैं। इस बार इन्होंने दावेदारी जताई है। 

बीसीआई का चुनावी कार्यक्रम 
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 2025 का चुनावी कार्यक्रम घोषित किया है। इसके अनुसार, परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनाव 2 मार्च, 2025 को होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, है। उम्मीदवार 1 मार्च, 2025 तक अपना नामांकन वापस कर सकेंगे। 

बीसीआई में अभी यह पदाधिकारी 
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर अभी सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा अध्यक्ष हैं। जबकि, (तमिलनाडु के एस. प्रभाकरन उपाध्यक्ष और असम के सीनियर एडवोकेट अपूर्व कुमार शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इसके पहले दो बार राम जेठमलानी दो बार बीसीआई अध्यक्ष रहे हैं। 

BCI में कार्यकारी अध्यक्ष का पद अहम
BCI द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यकारी अध्यक्ष का पद भी काफी अहम होता है। परिषद की नीति निर्धारण संबंधी जिम्मेदारी इन्हीं के पास होती है। बीसीआई के नवनिर्वाचित कार्यकारी सदस्य कार्यकारी अध्यक्षा का चुनाव करते हैं। इस पद पर अभी असम के अपूर्व शर्मा काबिज हैं।  

वोटिंग के बाद उसी दिन परिणाम 
2 मार्च को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा बीसीआई के कार्यकारी सदस्य चुने जाएंगे। जो बाद में कार्यकारी समिति के अध्यक्ष का चयन करेंगे।  2 मार्च को वोटिंग के बाद उसी दिन मतों की गणना और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 साल के लिए होगा।  

Similar News