कांग्रेस की भारत यात्रा पर असम में हमला: राहुल गांधी बोले- 20-25 भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडा लेकर हमारे बस के आगे आ गए, मैं उतरा तो भागे

Attack on Congress Nyay Yatra in Assam: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि असम के सोनितपुर जिले में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। राहुल ने कहा कि 20-25 भाजपा कार्यकर्ता लाठी- डंडे लेकर उनके बस के सामने आ गए।

Updated On 2024-01-21 18:32:00 IST
Attack on Congress Nyay Yatra in Assam

Attack on Congress Nyay Yatra in Assam: कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि असम में न्याय यात्रा के काफिले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा के साथ चल रहे मीडियाकर्मियों के साथ भी मारपीट की। न्याय यात्रा पर हमला असम के सोनितपुर जिले के जुमुगुरिहट में किया गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने  कहा कि हाथों में डंडा लेकर 20-25 भाजपा कार्यकर्ता हमारी बस के सामने आ गए। जब मैं बस से बाहर निकला तो सभी भाग गए। 

भाजपा-आरएसएस से नहीं डरती कांग्रेस
राहुल गांधी ने कहा कि वे सोचते हैं कि कांग्रेस भाजपा और आरएसएस से डर गई है। वह ऐसा होने का सपना देख रहे हैं। वे चाहे हमारे पोस्टर, बैनर जितना भी फाड़ लें, हमें इसकी परवाह नहीं है। हम किसी से नहीं डरते हैं। ना तो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और ना ही असम के मुख्यमंत्री से डरते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। 

मल्लिकाजुर्न खड़गे ने साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इससे पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा भी निकाली गई थी। उस समय कहीं भी पथराव की घटना नहीं हुई थी। किसी ने हमें डराने की कोशिश नहीं की थी। ऐसा असम में ही क्यों हो रहा है। ऐसा होने की वजह है यह है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा पीएम मोदी के चेला हैं। असम के सीएम सिर्फ शाह की सुनते हैं। वह देश के दलितों और अल्पसंख्यकों को डराते हैं। लोगों को डराकर वह अगले चुनाव के लिए काम कर रहे हैं।

क्या बोले जयराम रमेश?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि भीड़ में आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले में शामिल गाड़ियों पर लगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता सु्प्रिया श्रीनेता ने दावा कि भीड़ ने पार्टी के कैमरामैन और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों पर हमला किया। जिन पर हमला हुआ उनमें दो महिलाएं भी शामिल शामिल थीं। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश की कार पर पानी फेंका गया। इस हमले के पीछे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा का हाथ है। 

Tags:    

Similar News