Viral Video: महाराष्ट्र के अस्पताल में न्यूड होकर घूमता है डॉक्टर, अधिकारी बोले- 'नशेड़ी डॉक्टर' पर करेंगे सख्त कार्रवाई   

Doctor Roams Naked Inside Hospital: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डॉक्टर नशे की लत से पीड़ित है। जब वह बिना कपड़ों के अस्पताल में घूम रहा था, तब नशे में धुत था। 

Updated On 2024-03-10 08:53:00 IST
Naked Doctor

Doctor Roams Naked Inside Hospital: सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर का न्यूड घूमते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताजा जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन महाराष्ट्र के एक हॉस्पिटल में बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर परिसर में बिना कपड़ों (Naked) के यहां वहां घूम रहा है। इस मामले में महाराष्ट्र के आला अधिकारी जांच कर रहे हैं।

नशे का आदी है डॉक्टर: सूत्र
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह वीडियो छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिले का है। यहां के बिडकिन ग्रामीण सरकारी अस्पताल में पदस्थ 45 वर्षीय डॉक्टर नशे की लत से पीड़ित है। जब वह अस्पताल में बिना कपड़ों के घूम रहा था, तब वो नशे में घुत था।

डॉक्टर के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
औरंगाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख सिविल सर्जन डॉ. दयानंद मोतीपावले ने कहा है कि इस घटना की जांच चल रही है। अगर डॉक्टर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Similar News