आफत की बारिश: बादल फटे, बाढ़ से हाहाकार, कई राज्यों में रेड अलर्ट; दिल्ली अब भी प्यासी

AAJ Ka mausam: देश (India)में मानसून जमकर बरस रहा है। कई प्रदेशों में बारिश कहर बन गई। नदी-नाले उफान पर। बाढ़ जैसे हालात। चारों तरफ पानी...पानी। शुक्रवार (27 जून) को किस राज्य में मौसम कैसा है? आइए देखें IMD की रिपोर्ट...।

Updated On 2025-06-30 07:27:00 IST

AAJ Ka mausam: देश (India)में मानसून जमकर बरस रहा है। कई प्रदेशों में बारिश कहर बन गई। नदी-नाले उफान पर। बाढ़ जैसे हालात। चारों तरफ पानी...पानी। सड़कों से घरों तक जलभराव। मौत से हाहाकार है। कई लोग लापता। गृहस्थी खाक। जनजीवन अस्त-व्यस्त। देश में अब तक सामान्य से 12.3% ज्यादा पानी गिर चुका है। 26 जून तक सामान्य रूप से 134.3 मिमी होनी थी। 146.6 मिमी बारिश हो चुकी है। शुक्रवार (27 जून) को किस राज्य में मौसम कैसा है? आइए देखें IMD की रिपोर्ट...।

इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार (27 जून) और शनिवार (28 जून) को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन इन राज्यों में तेज बारिश होगी।

हिमाचल में भारी बारिश
हिमाचल में आसमान से आफत बरस रही है। कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। कुल्लू में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हुई। 7 से ज्यादा लापता हैं। मनाली में सड़क का हिस्सा धंस गया। कुल्लू के जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटे थे।

गुजरात और जम्मू में बारिश से हाहाकार
गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी में 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। चिखली में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गांव के अधिकतर घरों के अंदर तक पानी भर गया है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ में बादल फटने और तेज बारिश से बाढ़ आ गई। 2 बच्चों समेत 3 की मौत हो गई।

दिल्ली में मानसूनी बारिश का इंतजार
दिल्ली में मानसून का इंतजार है। राजधानी में लोगों को बारिश के लिए तरसना पड़ रहा है। दिल्ली में 27 जून को मानसून की एंट्री होनी थी। अभी तक मानसून नहीं आया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों के अंदर मानसून दिल्ली समेत बचे हुए हिस्सों को पूरी तरह कवर कर लेगा, जिसके बाद कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी।

एमपी काम मौसम
मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से भोपाल में पानी गिर रहा है। मौसम विभाग ने झाबुआ-आलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 

CG में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। 1 जून से 26 जून तक प्रदेश में 112.6 MM बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार रायगढ़, सूरजपुर और कोरिया इन तीन जिलों के साथ अन्य 30 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान का मौसम
मानसून ने पूरा राजस्थान कवर कर लिया है। दौसा, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, सीकर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। झालावाड़ में गुरुवार को बिजली गिरने से महिला सहित 4 लोगों की मौत गई।

यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तरप्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 48 शहरों में बारिश की संभावना है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीते 24 घंटे में 46 शहरों में औसतन 2.7 मिमी बारिश हुई।

Live Updates
2025-06-27 09:05 IST

डिब्रूगढ़ (असम): डिब्रूगढ़ शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई

Tags:    

Similar News