Monsoon 2025: दिल्ली से UP-MP तक बारिश का अलर्ट; आपके प्रदेश में कैसा है मौसम? जानिए
Monsoon 2025: भारत (India) में आज का मौसम (सोमवार, 16 जून) को कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, MP, MP, बिहार सहित 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Monsoon 2025: भारत (India) में आज का मौसम (सोमवार, 16 जून) को कैसा रहेगा। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। यूपी-MP सहित कई प्रदेशों में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली, MP, MP, बिहार सहित 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जाने आपके प्रदेश में कैसा है 'आज का मौसम'...देखिए IMD की रिपोर्ट।
इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार (16 जून) को दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, विदर्भ, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और कोंकण गोवा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में सोमवार सुबह तेज बारिश के साथ हवा भी चली। उत्तर प्रदेश के आगरा में सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कल इन राज्यों में बरसेगा पानी
मौसम विभाग ने मंगलवार(17 जून) को मध्यप्रदेश, गुजरात सौराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, विदर्भ, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
इन राज्यों में पहुंचा मॉनसून
भारत में मॉनसून (Monsoon) की एंट्री 24 मई को हुई। सबसे पहले मॉनसून ने केरल में दस्तक दी। अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम इाक्र पश्चिम बंगाल में पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून की एंट्री मध्यप्रदेश में हो सकती है। अभी प्री मानसून एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को गरज–चमक के साथ बारिश होगी। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा की संभावना है। 16 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अगले 6 दिन यानी इस पूरे हफ्ते तक भी बारिश होने के आसार हैं।
एमपी का मौसम
मध्यप्रदेश में मॉनसून का इंतजार है। अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री मॉनसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को नरसिंहपुर, डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर सहित 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है।
हरियाणा में कैसा मौसम का मिजाज?
हरियाणा में बीते रविवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। सोमवार को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात में बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। बीते रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट हुई।
CG का मौसम
छत्तीसगढ़ में सोमवार को सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मानसून एक्टिव होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह से गोंडा, मथुरा, बलरामपुर, संभल, आगरा, हाथरस, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गोंडा, संत कबीरनगर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। हल्की हवा भी चल रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं, सुबह बूंदाबांदी हुई। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
बिहार में बारिश की संभावना
बिहार में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच सुबह पटना सिटी में बारिश हुई। विभाग ने दक्षिण बिहार में देर शाम से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार सुबह अलवर में हल्की बारिश हुई। अधिकांश जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने भी सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा 96MM (लगभग 4 इंच) बरसात राजसमंद के एरिया में हुई।