Monsoon 2025: गुजरात में भारी बारिश; हिमाचल में बादल फटने से आफत; आपके प्रदेश में कैसा है मौसम?; जानिए...

देश (India) में आज का मौसम (गुरुवार, 26 जून) को कैसा रहेगा। गुजरात, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल, यूपी, कर्नाटक सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बाकी प्रदेशों में कैसा है मौसम? देखिए मौसम विभाग की रिपोर्ट...।

Updated On 2025-06-27 08:51:00 IST

Monsoon 2025: भारत में मानसून सक्रिय है। गुजरात, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल, यूपी, कर्नाटक सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। गुजरात के अहमदाबाद में 12 घंटे से तेज पानी बरस रहा है। सूरत और अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात हैं। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड और केदारनाथ रूट पर भूस्खलन हुआ। हिमाचल में 5 जगहों में बादल फट गया। बाढ़ में कई लोग बह गए। 2 के शव मिले हैं। बाकी प्रदेशों में कैसा है मौसम? देखिए मौसम विभाग की रिपोर्ट...।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार (26 जून) को पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

MP का मौसम
मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जबलपुर, सागर समेत 14 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, निवाड़ी, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, कटनी, मैहर और उमरिया शामिल हैं। शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। शाजापुर, भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, नीमच, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा सहित अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

गुजरात में तेज बारिश
गुजरात के अहमदाबाद में 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। अहमदाबाद और सूरत में बाढ़ जैसे हालात हैं। मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर 3 फीट तक पानी भरा है। जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंसे हैं
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा। बाढ़ आ गई। कई लोग बह गए। 2 की डेड बॉडी मिली है। कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंसे हैं।

यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे में 43 शहरों में औसतन 3 मिमी बारिश हुई। सहारनपुर में बारिश से पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 
दिल्ली में गुरुवार को आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 30 जिलों में बारिश हो सकती है, इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना के कारण ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार दोपहर नागौर, राजसमंद और दौसा में मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। नागौर में दोपहर करीब 12 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, इससे सड़कों पर पानी भर गया। चित्तौड़गढ़ में बुधवार को बिजली गिरने से 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए।

CG का मौसम
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। रायपुर और दुर्ग में तेज बारिश हो रही है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के 7 जिलों और 26 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हफ्तेभर बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी।

बिहार का मौसम
बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वालों जिलों में 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

Tags:    

Similar News