Covid-19 Update: दिल्ली, केरल से लेकर MP तक कितनी तेजी से फैला कोरोना?, देखिए State Wise Case

India Covid-19 Update: भारत के 27 राज्यों में कोरोना पहुंच चुका है। 28 दिन में 6327 नए पॉजिटिव मिले हैं। 24 घंटे में 358 लोग संक्रमित हुए हैं। नए पॉजिटिव को मिलाकर एक्टिव केस 6491 हो गए हैं। अब तक 65 की मौत हो चुकी है।

Updated On 2025-06-10 13:42:00 IST
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी।

India Covid-19 Update: भारत में कोरोना के कदम बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन मरीज मिल रहे हैं। 27 प्रदेशों में कोरोना पहुंच चुका है। 28 दिन में 6327 नए पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 358 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। नए पॉजिटिव को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 13417 हो गई। 6861 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 6491 कोरोना से लड़ रहे हैं। जनवरी 2025 से अबतक 11 राज्यों में कोरोना से 65 मरीजों की मौत हो चुकी है। 10 दिन में 58 लोगों ने दम तोड़ा है। लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय सतर्क है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

किस राज्य में कितने मरीज, कितनी मौतें?
केरल में सबसे ज्यादा 1957 केस हैं। गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 728 एक्टिव मामले हैं। आंध्र प्रदेश 85, असम 4, बिहार 50, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 41, गोवा 9, हरियाणा 100, हिमाचल प्रदेश 3, जम्मू-कश्मीर 9, झारखंड 4, कर्नाटक 423, मध्य प्रदेश 43, महाराष्ट्र 607, ओडिशा 34, पुडुचेरी 11, पंजाब 35, राजस्थान 128, सिक्किम 31, तमिलनाडु 219, तेलंगाना 9, त्रिपुरा 1, उत्तराखंड 6 और उत्तर प्रदेश में 225 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। दिल्ली 7, गुजरात 2, कर्नाटक 9, केरल 15, मध्यप्रदेश 2, महाराष्ट्र 18, पंजाब 2, राजस्थान 1, तमिलनाडु 6, उत्तर प्रदेश 2 और बंगाल में 1 की कोरोना से मौत हुई है।

जानिए कितनी तेजी से फैला कोरोना
भारत में 12 मई को कोरोना के 164 केस थे। 19 मई तक 93 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 257 हो गई। 19 से 26 मई तक 752 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो एक्टिव केस 1009 हो गए। मौतों की संख्या 7 थी। 2 जून को एक्टिव केस 3976 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 हो गई। 5 जून 564 नए मरीज मिले। एक्टिव केस बढ़कर 4866 हो गए। मरने वालों की संख्या 51 थी। 6 जून को सक्रिय मरीजों की संख्या 5364 हुई। मरने वालों की संख्या 55 थी। 9 जून को कोरोना के एक्टिव केस 6491 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 65 है।

भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट
भारत में ओमिक्रॉन के 4 सब वैरिएंट मिले हैं। इनमें जेएन.1 (JN.1), एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1), एलएफ.7 (LF.7) और एक्सएफजी (XFG) वैरिएंट मिले हैं। सभी वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा था। लेकिन, अमेरिकी मीडिया से आई खबर ने चौंका दिया है। सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने 350 अमेरिकियों की जान ले ली है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे थे, जो कि उच्च जोखिम वाले समूह से थे। इनमें से ज्यादा की मौत के लिए एनबी.1.8.1 को जिम्मेदार पाया गया है। एनबी.1.8.1 में A435S, V445H और T478I नामक स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह मानव कोशिकाओं में जुड़ने की अधिक क्षमता है। इसकी वजह से यह अधिक संक्रामक बना सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी इस सब वैरिएंट की खास निगरानी कर रहे हैं।

जेएन.1 वैरिएंट कितना खतरनाक
सबसे पहले जेएन.1 वैरिएंट की बात करते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में इसी वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।

कोरोना के लक्षण 2025

  • सामान्य लक्षण (Most Common Symptoms)।
  • बुखार (हल्का या तेज)।
  • गला खराब होना या खराश, सिरदर्द।
  • शरीर दर्द या थकान।
  • सर्दी-जुकाम, बंद या बहती नाक, सूखी खांसी।

गंभीर लक्षण (Severe Symptoms

  • सांस लेने में दिक्कत या सीने में जकड़न।
  • लगातार खांसी के साथ बलगम।
  • ऑक्सीजन स्तर में गिरावट।
  • होश या चेतना में कमी।
  • तेज दिल की धड़कन। 

ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स से जुड़े संभावित नए लक्षण

  • JN.1 / NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट में तेज़ी से संक्रमण फैल सकता है, लेकिन लक्षण कुछ हल्के हो सकते हैं।
  • तेज़ थकान और मांसपेशियों में दर्द।
  • कुछ मामलों में डायरिया या पेट दर्द।
  • कम समय के लिए स्वाद और गंध में कमी।
  • बच्चों और बुज़ुर्गों में कभी-कभी त्वचा पर चकत्ते।

डॉक्टर को कब दिखाएं

  • 2–3 दिन से ज्यादा बुखार बना रहे।
  • सांस लेने में दिक्कत हो।
  • ऑक्सीमीटर में SPO2 94% से कम आए।
  • सीने में दर्द या दबाव हो।

बचाव के उपाय 

  • मास्क पहनें (भीड़, सार्वजनिक स्थानों में)
  • हाथ धोते रहें / सैनिटाइज़र का प्रयोग करें
  • लक्षण होने पर आइसोलेट हों
  • समय पर जांच करवाएं (RT-PCR या RAT)
Tags:    

Similar News