दिवाली पर डबल तोहफा: बोनस + DA बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए Non-Productivity Linked Bonus (NPLB) को मंजूरी दे दी है।

Updated On 2025-10-02 08:47:00 IST

DA Hike

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए Non-Productivity Linked Bonus (NPLB) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ग्रुप C और ग्रुप B के कर्मचारी, सुरक्षा बलों के जवान और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के कर्मचारी 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस पाएंगे।

किसे मिलेगा ये बोनस

इस बार बोनस की राशि 6,908 रुपये तय की गई है। सरकार ने साफ किया है कि यह लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2025 तक सर्विस में रहे और कम से कम लगातार 6 महीने काम किया हो। अगर किसी ने पूरे साल काम नहीं किया, तो उसे प्रोराटा बेसिस पर बोनस मिलेगा।

जाने कैसे जुड़ता है बोनस

सिर्फ स्थायी कर्मचारी ही नहीं, बल्कि आर्म्ड फोर्सेस, पैरामिलिट्री फोर्स, एड-हॉक कर्मचारी और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी भी इस बोनस के हकदार होंगे। वहीं, पिछले तीन सालों से लगातार काम कर रहे मजदूरों को 1,184 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की गिनती 7,000 रुपये के अधिकतम वेतन के आधार पर होगी। फॉर्मूला है: 7000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपये, यानी लगभग 6,908 रुपये।

डीए का भी तोहफा

इतना ही नहीं, मोदी सरकार ने बोनस के साथ-साथ महंगाई भत्ते (DA) में भी इजाफा किया है। 7th Pay Commission के तहत डीए में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इसका फायदा अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा और बकाया डीए भी कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद अब डीए 58% हो गया है। यानी, इस बार दशहरा-दीवाली केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वाकई डबल खुशी लेकर आया है।

Tags:    

Similar News