बीजेपी अध्यक्ष चुनाव 2026: पार्टी मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, शाह-गडकरी-राजनाथ-नड्डा मौजूद; नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना तय

BJP National President Election 2026: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी 2026 को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह का समर्थन, 20 जनवरी को घोषणा संभव।

Updated On 2026-01-19 16:22:00 IST

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी 2026 को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

BJP National President Election 2026: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय हो चुका है। वे आज (19 जनवरी 2026) भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं और पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जाने की पूरी संभावना है।

नामांकन प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इन नेताओं ने नितिन नबीन के समर्थन में आवश्यक प्रस्तावक पत्र (समर्थन पत्र) चुनाव अधिकारी को सौंप दिए हैं।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • नामांकन दाखिल करने का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच: शाम 4 बजे से 5 बजे तक
  • नाम वापसी का समय: शाम 5 बजे से 6 बजे तक

यदि केवल एक ही नामांकन प्राप्त होता है (जैसा कि संकेत मिल रहे हैं), तो चुनाव अधिकारी नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर देंगे। यदि कोई अन्य दावेदार नामांकन दाखिल करता है, तो 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी के अधिकांश मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और वरिष्ठ नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे। भाजपा ने इस चुनाव के लिए 16 जनवरी 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था।

बता दें कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। यदि वे निर्विरोध चुने जाते हैं, तो 45 वर्ष की उम्र में वे भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। 

अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 20 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

युवा नेतृत्व के प्रतीक हैं नितिन नबीन

45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। यदि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड उनके नाम होगा।

पार्टी में सर्वसम्मति की परंपरा

पिछले छह महीनों में भाजपा ने कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चयन निर्विरोध किया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में हुए हालिया चुनाव इसी परंपरा को दर्शाते हैं, जहां किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। इससे यह संकेत मिलता है कि पार्टी संगठन में सहमति आधारित नेतृत्व चयन को प्राथमिकता दी जा रही है।

20 जनवरी को औपचारिक घोषणा संभव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें हजारों सदस्य शामिल होते हैं। पार्टी संविधान के अनुसार, यदि केवल एक उम्मीदवार बचता है तो मतदान की आवश्यकता नहीं होती और उसे सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया जाता है।

मौजूदा राजनीतिक संकेतों को देखते हुए माना जा रहा है कि 20 जनवरी 2026 को नितिन नबीन का नाम भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा, जिससे पार्टी को युवा नेतृत्व की नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Live Updates
2026-01-19 16:22 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने जमा किया समर्थन पत्र


BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और राज्य के BJP नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बस थोड़ी देर में पार्टी प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

2026-01-19 16:17 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने किया Gen Z का जिक्र

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "नितिन नबीन को चुनने का भाजपा का फैसला न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है। यह प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से Gen Z के लिए एक बड़ा मैसेज है, जिसमें उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए बुलाया गया है... आने वाले चुनावों में, हम नितिन नबीन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता हमें जीतने में मदद करेगी।"

2026-01-19 16:14 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया समर्थन पत्र


दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया पार्टी हेडक्वार्टर में शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य भाजपा नेताओं ने अपना सपोर्ट लेटर जमा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

2026-01-19 15:16 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: नितिन नबीन के नामांकन पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा, "भाजपा ऐसी एकमात्र पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है, जबकि कांग्रेस में तो वंशवाद के कारण ऐसा कभी संभव नहीं हो सकता।"

गिरिराज सिंह ने नितिन नबीन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में होने वाले आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नबीन मिलकर कमाल के चौके-छक्के लगाएंगे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल पर भी निशाना साधा और कहा, "बंगाल में तो तृणमूल कांग्रेस पहले ही हार चुकी है... आखिर ये कैसी मुख्यमंत्री हैं जिनका संविधान से कोई लेना-देना नहीं रह गया?

बंगाल पूरे देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है जहां संघीय ढांचे का पालन नहीं होता और संविधान का सम्मान नहीं किया जाता। लेकिन अब वहां का हिंदू समुदाय इस बार TMC को पूरी तरह हराने के लिए तैयार है।"

2026-01-19 14:46 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और नेताओं ने दिया समर्थन पत्र


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल व गुजरात भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी प्रमुख के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

2026-01-19 14:40 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और नेताओं ने दिया समर्थन पत्र


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी प्रमुख के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

2026-01-19 14:39 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नेताओं ने दिया समर्थन पत्र


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी प्रमुख के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

2026-01-19 14:37 IST

BJP नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्शन 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और नेताओं ने दिया समर्थन पत्र


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी प्रमुख के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

Tags:    

Similar News

पहाड़ो पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश: उत्तर भारत में ठंड का 'डबल अटैक'! विजिबिलिटी हुई शून्य, अलर्ट जारी