बिहार सरकार गठन: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह; PM मोदी होंगे शामिल
बिहार में NDA की जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने राजयपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। 20 नवंबर को 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। PM मोदी भी होंगे शामिल होंगे।
बिहार में नई NDA सरकार 20 नवंबर को लेगी शपथ
Bihar Oath Ceremony Update: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार गठन की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। इससे पहले हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास किया गया।
इधर, सरकार गठन को लेकर राजनीतिक बैठकों का दौर जारी है। आज JDU विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जबकि बीजेपी विधायक दल की बैठक कल (मंगलवार) को होगी। इसके बाद मंगलवार को ही होने वाली NDA की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने जानकारी दी कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री शामिल होंगे-
- 16 BJP से
- 15 JDU से
- 3 LJP (आर) से
- 1-1 मंत्री HAM और RLSP से
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां गांधी मैदान में जारी हैं और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।
कैबिनेट गठन बैठक से पहले सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात कैबिनेट गठन से जुड़ी अहम बैठक से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच नई सरकार के स्वरूप और विभागों के बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
Bihar Election Result 2025: NDA का धमाकेदार प्रदर्शन
NDA ने 243-सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। BJP – 89 सीटें, JDU – 85 सीटें, LJP (RV) – 19 सीटें, HAM + RLM – 9 सीटें वहीं महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया। RJD को महज 25 सीटें मिलीं, जो 2020 की 75 सीटों से काफी कम हैं।
JDU को चाहिए अधिक मंत्री पद
JDU के कई नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार पार्टी अधिक कैबिनेट बर्थ चाहती है, क्योंकि अब उनकी सीटें 2020 के मुकाबले काफी बढ़ी हैं। हालांकि LJP(RV) और RLM जैसे नए सहयोगियों की मांगों को संतुलित करना BJP और JDU दोनों के लिए चुनौती हो सकता है।
LJP(RV) के लिए Deputy CM पोस्ट पर अटकलें
चिराग पासवान ने कहा कि LJP(RV) नई सरकार में शामिल होगी, लेकिन उन्होंने डिप्टी CM पद को लेकर पूछे गए सवाल से बचते हुए सिर्फ इतना कहा कि पार्टी NDA के साथ पूरी मजबूती से काम करेगी। वर्तमान सरकार में BJP के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं।
HAM और RLM ने भी बढ़ाई सक्रियता
HAM प्रमुख जीतन राम मांझी और RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर सरकार गठन और कैबिनेट हिस्सेदारी पर चर्चा की। HAM MLA प्रफुल्ल मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया है।
कल विधायक दल की बैठक, 20 को शपथ ग्रहण
कल मंगलवार को JDU विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। इसके बाद कल होनेवाली NDA की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
अशोक चौधरी बोले- हमने पहले ही कहा था CM पद की वैकेंसी नहीं है
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता अशोक चौधरी ने कहा, "आज मंत्रिमंडल भंग कर दिया गया, जल्द ही नया मंत्रिमंडल बनेगा। हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई जगह खाली नहीं है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर उन्होंने कहा, "यह दुखद है,… pic.twitter.com/hsAv7jtI8E
HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन बोले- 3-4 दिन में नई सरकार बन जाएगी
#WATCH | पटना: HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, "एक प्रक्रिया होती है, समय पर सरकार बनेगी, शपथ ग्रहण होगा, NDA विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नेता चुने जाएंगे जो सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे... हमारी भागीदारी सरकार में रहेगी, हम NDA के घटक दल हैं।… pic.twitter.com/eyWqzAPadA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
नीतीश कुमार शपथ के एक दिन पहले CM पद से देंगे इस्तीफा।
विधानसभा 19 नवंबर को भंग होगी ।
मंगलवार को JDU-BJP विधायक दल की बैठक होगी।
नै सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा। PM मोदी शामिल होंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन से निकलकर सीधे पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचे।
जीतन राम मांझी ने बताया कैसा होगा नया मंत्रिमंडल
राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार
गिरिराज बोले- PM ने पहले ही कहा था चुनाव के बाद लालू परिवार बिखर जाएगा
कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी