बड़ा खुलासा: बिल्डर अशोक ने सुपारी देकर करवाई गोपाल खेमका की हत्या; ₹3 लाख कैश बरामद
Gopal Khemka murder case: बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने बिल्डर अशोक साव को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि अशोक ने साजिश रची। 10 लाख की सुपारी देकर शूटर उमेश से खेमका का मर्डर करवाया।
Gopal Khemka murder case revealed
Gopal Khemka murder case: बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने बिल्डर अशोक साव को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि अशोक ने साजिश रची। सुपारी देकर शूटर उमेश से खेमका का मर्डर करवाया। हत्या के बाद उमेश यादव अशोक के फ्लैट पर रुका था। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे गहरी व्यावसायिक रंजिश थी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द पूरे षड्यंत्र का आधिकारिक खुलासा होगा।
घर के सामने मारी थी गोली
बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका शुक्रवार (4 जुलाई) की रात गाड़ी ड्राइव करते हुए बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। घात लगाए बैठे अपराधियों ने अपार्टमेंट गेट के सामने गोपाल के सिर में सटाकर गोली मारी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक अपराधी उन्हें गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने CCTV के फुटेज को खंगाला तो अपराधी अपनी गाड़ी से फ्रेजर रोड की तरफ जाते हुए दिखा।
शूटर उमेश उर्फ विजय को किया गिरफ्तार
घटना के बाद से पुलिस एक्शन मोड में है। लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार को मालसलामी इलाके से शूटर उमेश उर्फ विजय को गिरफ्तार किया था। उमेश ने पूछताछ में बताया कि अशोक ने उसे 3.5 लाख में खेमका के मर्डर की सुपारी दी थी। एक लाख एडवांस दिया था। पुलिस ने शूटर के पास से 3 लाख कैश बरामद भी किए हैं।
विकास का एनकाउंटर
पुलिस ने मंगलवार (8 जुलाई) को अपराधी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर किया है। शूटर उमेश की निशानदेही पर पुलिस गन सप्लायर विकास उर्फ राजा से पूछताछ करने मालसलामी इलाके में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही राजा ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास ढेर हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से 1 पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया है।
क्या बोले विकास के परिजन
विकास उर्फ राजा के परिजनों का कहना है कि विकास चेन्नई में जॉब करता था। इन घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने उसे जबरन बलि का बकरा बनाया है। विकास की मौत के बाद मां ने कहा विकास पूरी तरह निर्देश है। उसने कुछ नहीं किया।