बाबा बागेश्वर की न्यूजीलैंड में हनुमंत कथा: PM डेविड ब्रीन ने धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात; एक साथ गाया 'जन गण मन'
Bageshwar Baba Dhirendra Shastri: मध्यप्रदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की न्यूजीलैंड में हनुमंत कथा चल रही है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ऑकलैंड पहुंचे। भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान ('जन गण मन') गाया।
Bageshwar Baba Dhirendra Shastri: मध्यप्रदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री विदेश दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और फिजी में हनुमंत कथा करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे। ऑकलैंड में बाबा बागेश्वर की कथा चल रही है। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ऑकलैंड पहुंचे। डेविड ब्रीन ने भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान ('जन गण मन') गाया। धीरेंद्र शास्त्री ने डेविड को अपनी पुस्तक भेंट की।सनातन के बारे में बताया।
दोनों के बीच अध्यात्म और विश्व शांति पर हुई चर्चा
डेविड ब्रीन ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ की। बाबा बागेश्वर और डेविड ब्रीन के बीच अध्यात्म और विश्व शांति बातचीत हुई। भारत-न्यूजीलैंड के परस्पर संबंधों पर भी चर्चा हुई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
देश में मनुष्यों में एकता बनी रहे
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-न्यूजीलैंड में पहले विचित्र मानसिकता के लोगों ने किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया। हम आज की कथा में हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि इस देश में संस्कृति धर्म की शांति बनी रहे। देश में मनुष्यों में एकता बनी रहे और यहां सनातन का अभिप्राय जगमगाता रहे। न्यूजीलैंड और भारत का प्रेम यूं ही बना रहे।सम्पूर्ण विश्व में शांति हो और थर्ड वर्ल्ड वार से दुनिया बच इसके लिए आज की कथा समर्पित होगी।
6 जून से विदेश में चल रही कथा
धीरेंद्र शास्त्री ने 6 जून से विदेश यात्रा की शुरुआत की। विभिन्न देशों में धार्मिक कथाओं का आयोजन कर रहे हैं। 6 से 8 जून के बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कथा का आयोजन किया। इसके बाद 11 जून से 17 जून तक फिजी में बागेश्वर धाम की कथा संपन्न हुई। अब 19 से 23 जून तक वे न्यूजीलैंड में प्रवचन कर रहे हैं। ऑकलैंड पहुंचने पर वहां के ब्राह्मण समाज द्वारा मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने इस अवसर पर विश्व शांति और मानवता के कल्याण हेतु हवन भी सम्पन्न कराया।