Air India flight fuel switch issue: ड्रीमलाइनर विमान में दो बार 'कटऑफ' हुआ फ्यूल स्विच, एयर इंडिया ने फ्लाइट की ग्राउंड

लंदन से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद ग्राउंड कर दिया गया। इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच रन से कटऑफ में चला गया था। DGCA को दी गई जानकारी।

Updated On 2026-02-02 20:39:00 IST

एयर इंडिया की एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान से पहले ही ग्राउंड कर दिया गया। 

Air India flight fuel switch issue: एयर इंडिया की एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान से पहले ही ग्राउंड कर दिया गया। यह विमान लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच में समस्या सामने आई।

पायलट ने की शिकायत

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि विमान के बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच 'रन' पोजिशन में टिक नहीं रहा था और दो बार अपने-आप 'कटऑफ' मोड में चला गया। इस असामान्य स्थिति को पायलट ने तुरंत रिपोर्ट किया, जिसके बाद विमान को एहतियातन सेवा से हटा दिया गया।

जांच के लिए निर्माता कंपनी को बुलाया गया

एयरलाइन ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विमान निर्माता कंपनी को प्राथमिकता के आधार पर जांच में शामिल किया गया है। साथ ही, भारत के नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी इस तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दे दी गई है।

पहले भी हो चुकी है फ्यूल स्विच की जांच

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि DGCA के निर्देश पर पहले ही अपने पूरे बोइंग 787 बेड़े में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की जा चुकी है। उस समय किसी भी तरह की खराबी नहीं पाई गई थी, लेकिन इस ताज़ा घटना के बाद दोबारा विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

अहमदाबाद हादसे की रिपोर्ट के बाद बढ़ी सतर्कता

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब जुलाई 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई थी। उस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि टेक-ऑफ के कुछ सेकंड बाद इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे, जिससे ईंधन आपूर्ति रुक गई और बड़ा हादसा हुआ।

एयर इंडिया ने दोहराया सुरक्षा का भरोसा

एयरलाइन ने एक बार फिर कहा है कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए विमान को उड़ान से पहले ही ग्राउंड करना जरूरी समझा गया।

Tags:    

Similar News

अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र के खिलाफ 'हल्ला बोल': SC-ST एक्ट को बताया काला कानून, 7 फरवरी को दिल्ली घेरने का ऐलान