hair care tips: मानसून में सिर में लगातार हो रही खुजली? तो इन 5 घरेलू नुस्खों को आजमाएं, 7 दिन में हो जाएगा आराम
hair care tips for monsoon: बारिश के मौसम में स्कैल्प की खुजली बहुत आम होती है। लेकिन घरेलू उपाय से इसे आसानी से काबू में लाया जा सकता है। आइए आपको वो 5 उपाय बताते हैं, जिससे बिल्कुल नेचुरल तरीके से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
मानसून में अगर सिर में खुजली से बचने के 5 घरेलू नुस्खे जानिए।
hair care tips for monsoon: बारिश के मौसम में उमस और नमी सिर की त्वचा के लिए परेशानी खड़ी कर देती है। खुजली, डैंड्रफ और फंगल इन्फेक्शन इस मौसम में बड़े आम हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी स्कैल्प को राहत दे सकते हैं और खुजली से आपको बचा सकते हैं। आइए आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
1. एलोवेरा जेल: एलोवेरा में ठंडक देने वाले और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें। इससे जलन और खुजली में राहत मिलती है और बालों की चमक भी बढ़ेगी।
2. एप्पल साइडर विनेगर: सेब के सिरके में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं और ये स्कैल्प का pH बैलेंस बनाए रखता है। पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे स्कैल्प पर छिड़कें और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हालांकि, ये करने से पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें।
3. नीम की पत्तियां: नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल दोनों गुण होते हैं। नीम की पत्तियों को 15 मिनट पानी में उबालें। ठंडा करके छान लें और इस पानी से स्कैल्प धोएं। यह डैंड्रफ और खुजली दोनों से जल्दी राहत पहुंचाता है।
4. दही और नींबू: दही ठंडक देता है और नींबू एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। एक कप दही में आधे नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें। आपके बाल में हो रही खुजली में फौरन आराम पड़ जाएगा।
5. नारियल तेल और शहद: नारियल तेल स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चर देता है और शहद संक्रमण से बचाव करता है। दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें।
(प्रियंका कुमारी)