Happy Women's Day: महिला दिवस से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें, जिन्हें जानना है बेहद ज़रूरी

Happy Women's Day: आज यानी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आइए इस मौके पर इस दिन से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

By :  Desk
Updated On 2025-03-08 12:33:00 IST
महिला दिवस से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें

Happy Women's Day: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को पहचानने और मजबूत बनाने का एक अवसर है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे और क्यों हुई। आइए इस महिला दिवस जानते हैं इस दिन से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें।

1. वर्ल्ड विमेंस डे का इतिहास एक आंदोलन से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई थी। जहां करीब 15,000 महिलाओं ने काम के घंटों को कम करने, अच्छी सैलरी और मतदान के अधिकार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद साल 1909 में अमेरिका में पहला नेशनल विमेंस डे मनाया गया।

Women's Day 2025

जिसके बाद 1910 में क्लारा ज़ेटकिन नाम की एक समाजवादी कार्यकर्ता ने इसे इंटरनेशनल लेवल पर मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे 17 देशों की 100 महिलाओं ने समर्थन दिया। पहला इंटरनेशनल विमेंस डे साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया। हालांकि, इसे औपचारिक मान्यता यूनाइटेड नेशंस ने साल 1975 में दी।

clara zetkin

2. साल 1917 में रूस की महिलाओं ने 'ब्रेड एंड पीस' यानी रोटी और शांति की मांग करते हुए हड़ताल की। देखते ही देखते यह हड़ताल इतनी प्रभावशाली बन गई कि रूस के सम्राट जार निकोलस को अपना पद छोड़ना पड़ा और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। यह घटना 8 मार्च के दिन हुई और तभी से यह दिन इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में मनाया जाने लगा।

happy womens day

3. अक्सर लोग सवाल करते हैं कि क्या महिला दिवस की तरह पुरुष दिवस भी मनाया जाता है। तो आपको बता दें कि पुरुषों के सम्मान और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। हालांकि, इसे अभी तक संयुक्त राष्ट्र से आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है।

Equality

4. इस दिन को सेलिब्रेट करने का सबका अपना अलग तरीका है, जैसे रूस में इस दिन नेशनल हॉलिडे रहता है और इटली में इसे "ला फेस्टा डेला डोना" कहा जाता है। इसके साथ ही महिलाओं को मिमोसा यानी छुईमुई के फूल दिए जाते हैं। वहीं अमेरिका में मार्च को "महिलाओं के इतिहास का महीना" घोषित किया गया है।

International Womens Day

5. हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक स्पेशल थीम के साथ मनाया जाता है। वहीं इस साल थीम accelerate action यानी कार्रवाई में तेजी लाना है।

Similar News