Saree on Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर कौन से रंग की साड़ी पहनें? ये 3 शुभ विकल्प आपके लिए रहेंगे खास

Saree on Makar Sankranti : इस खास मौके पर कौन से रंग की साड़ी पहनें, जो खास महसूस करवाए, इसलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसे तीन रंगों के बारे में जो आपके लिए शुभ रहेंगे।

Updated On 2025-01-13 12:59:00 IST
मकर संक्रांति पर साड़ी के रंग का चुनाव आपके लिए रहेगा शुभ

Saree on Makar Sankranti : मकर संक्रांति शुभ कार्यों के लिए भी एक अद्भुत समय माना जाता है। इस दिन पूजा, दान और परिवार के साथ समय बिताने की परंपरा होती है। त्योहार के इस खास मौके पर महिलाएं साड़ी पहनकर अपनी परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करती हैं। लेकिन कई बार ये समझ नहीं आता कि, मकर संक्रांति पर कौन से रंग की साड़ी पहनें, जो शुभ और खास महसूस करवाए, इसलिए आज  हम आपको बताएंगे ऐसे तीन रंगों के बारे में जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ इस पर्व के लिए शुभ रहेंगे। 

पीले रंग की साड़ी 

पीला रंग मकर संक्रांति के लिए सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। यह रंग भगवान सूर्य को समर्पित होता है। साथ ही पीला रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर पीले रंग की साड़ी पहनने से आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा और आप पूरे दिन खास महसूस करेंगी। पीली सिल्क साड़ी या हल्दी के रंग की कॉटन साड़ी इस मौके के लिए परफेक्ट है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर करें, जो आपकी सादगी और शालीनता को और निखारेगी। 

पीले रंग की साड़ी 

हरे रंग की साड़ी 

मकर संक्रांति पर हरे रंग की साड़ी पहनना आपके जीवन में सुख-समृद्धि और हरियाली का संदेश लाता है। हरा रंग खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बढ़िया विकल्प है, जो पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं। आप हरे रंग की चंदेरी साड़ी या फिर बांधनी प्रिंट की साड़ी का चयन कर सकती हैं। इसे मैचिंग इयररिंग्स और सिंपल मेकअप के साथ पहनें, जिससे आपका लुक एकदम ग्रेसफुल लगे। 

हरे रंग की साड़ी 

इसे भी पढ़े : Lohri Makeup Ideas : इन 3 ट्रिक्स से बनाएं त्योहार यादगार, हर कोई पूछेगा मेकअप टिप्स

लाल रंग की साड़ी 

लाल रंग भारतीय परंपराओं में हमेशा से शुभ और पवित्र माना गया है। यह रंग मकर संक्रांति पर पहनने के लिए आदर्श है, क्योंकि यह ऊर्जा, जोश और प्रेम का प्रतीक है। लाल रंग की बनारसी साड़ी या कोई सिंपल लाल रंग की साड़ी पहन सकते हैं। इस रंग की साड़ी के साथ हल्के सोने या कुंदन के गहनों का चयन करें, जो काफी सुंदर लगेगा।  

लाल रंग की साड़ी 

Similar News