Summer Special Thali: रोज़-रोज़ वही बोरिंग सब्ज़ी-रोटी? ट्राई करें आमरस-पूरी की थाली, जान लें रेसिपी

Summer Special Thali: अगर आप भी रोज-रोज वही खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आमरस-पूरी की थाली एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।

By :  Desk
Updated On 2025-05-01 16:12:00 IST
आमरस-पूरी की थाली

Summer Special Thali: अगर आप भी रोज़ वही दाल, सब्ज़ी, रोटी और चावल खा-खा कर बोर हो गए हैं, तो ट्राई करें स्पेशल आमरस-पूरी की थाली। ये न सिर्फ आपके स्वाद को एक मीठा झटका देगी, बल्कि गर्मी के मौसम में आम की मिठास और ठंडक आपके दिन को खास बना देगी। चलिए जानते हैं आमरस-पूरी की थाली की मजेदार रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

आमरस बनाने के लिए सामग्री-  
3-4 पके हुए मीठे आम  
2-3 चम्मच चीनी  
एक चुटकी इलायची पाउडर  
2-3 केसर के धागे  
थोड़ा ठंडा दूध या पानी  

विधि-  

  • सबसे पहले आमों को धोकर छील लें और गूदा निकाल लें।  
  • अब मिक्सर में आम का गूदा, चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।  
  • अगर ज़रूरत लगे तो थोड़ा ठंडा दूध या पानी मिलाकर क्रीमी टेक्सचर बनाएं।  
  • अब इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।  

पूरी बनाने के लिए सामग्री-  
गेहूं का आटा  
थोड़ा सा नमक  
तेल  
चुटकी भर अजवाइन  

विधि-  

  • सबसे पहले आटे में नमक और अजवाइन मिलाएं, पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें।  
  • छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें।  
  • गरम तेल में एक-एक कर के पूरियां तलें जब तक सुनहरी और फूली न हो जाएं।  

आमरस-पूरी थाली खाने के फायदे-  

  • आम में विटामिन C, A और फाइबर भरपूर होता है।  
  • आमरस शरीर को ठंडक देता है और इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है।  
  • पूरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन स्वाद में भरपूर और पेट भरने वाला होता है।

Similar News