Dhanteras Simple Rangoli Design: धनतेरस पर बहुत आसान रंगोली डिजाइन से सजाएं आंगन, देखें Photos

Simple Rangoli Design For Dhanteras: दिवाली की तैयारियों के बीच रंगोली की डिजाइन पहले ही सोच लें। धनतेरस के लिए कुछ आसान रंगोली डिजाइन यहां दिए गए हैं जिसे आसानी से बना सकते हैं। देखें रंगोली आइडियाज।

Updated On 2024-10-29 09:22:00 IST
Dhanteras rangoli design

Dhanteras Simple Rangoli Design 2024: दीपावली से पहले धनतेरस का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर भगवान धन्वंतरि और धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। धनतेरस पर घर को फूलों, रंग-बरिंगी लाइटों और रंगोलियों से सजाया जाता है। 

आप भी धनतेरस पर काम काज और शॉपिंग में बिजी हैं और घर पर कुछ आसान रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ सिंपल डिजाइन आइडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से कुछ ही स्टेप्स में बना सकते हैं। यहां देखें तस्वीरें।

दीये की आकृति वाली ये आसान डिजाइन आप बिना किसी झंझट के बना सकते हैं। इसमें 2-3 रंग ही इस्तमाल कर सकते हैं।

 

ये फूल वाली डिजाइन आप प्लेट और प्लास्टिक चम्म्च की मदद से बना सकते हैं। 2-3 रंगों का इस्तेमाल कर इस चम्मच की मदद से डिजाइन दे सकते हैं। 

 

 

फूल-पत्तियों वाली ये डिजाइन आंगन में बहुत खूबसूरत लगेंगी। 

 

साथिया वाली डिजाइन बहुत आसान है। बीच में किसी भी रंग को गोलाकार में फैलाकर बाउंड्री में सफेद रंग से डिजाइन बनाएं और बच में उंगली से साथिया की डिजाइन बना लें। 

 

सफेद रंग से रंगोली की ये आसान डिजाइन ट्राय कर सकते हैं।

 

टेक्स्ट लिखा हुआ इस तरीके को भी अपना सकते हैं। 

 

 

Similar News