National Girl Child Day 2025: लड़कियों के सपनों को दें उड़ान! बालिका दिवस पर भेजें ये खास संदेश, Quotes और Photos 

National Girl Child Day Wishes: बालिका दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें हर दिन लड़कियों की शक्ति, समान अधिकार और अवसरों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।

Updated On 2025-01-24 10:59:00 IST
National Girl Child Day: लड़कियों के सपनों को दें उड़ान! बालिका दिवस पर भेजें ये खास संदेश, Quotes और Photos।

National Girl Child Day 2025 Wishes: देशभर में 24 जनवरी 2025 को बालिका दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन बालिका दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें हर दिन लड़कियों की शक्ति, समान अधिकार और अवसरों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। आज के समय में हर लड़की को अपनी उड़ान भरने का हक है, चाहे वह शिक्षा में हो, खेलों में हो, या किसी भी अन्य क्षेत्र में। हमें यह समझने की जरूरत है कि लड़कियाँ केवल घर की चार दीवारों में सिमटी हुई नहीं हैं, बल्कि वे समाज को सुधारने और उसकी प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

आओ, आज हम सब मिलकर बालिका दिवस के मौके पर यह संकल्प लें कि हम लड़कियों को उनके सपनों को पूरा करने का पूरा अवसर देंगे, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे, और उनके हक में आवाज उठाएंगे। क्योंकि जब एक लड़की सशक्त होती है, तो पूरा समाज सशक्त होता है। तो आइए, इस मौके पर आप अपने करीबियों और दोस्तों को बालिका दिवस के सकारात्मक और शुभकामना संदेश भेजकर और भी खास बनाए।   

National Girl Child Day 2025: शुभकामना संदेश और फोटो 

National Girl Child Day 2025

1. खुशियां जमाने भर की बटोर लाती है
   खुशनसीब है वो जिनके घर बेटियां आती है। 

National Girl Child Day 2025

 2. परियो का रूप होती है बेटी 
     कड़कती सर्दियों में सुहानी धूप होती है बेटी। 

National Girl Child Day 2025

3. मां-बाप का अभिमान होती है बेटी
    परिवार की जान होती है बेटी 
    ईश्वर का आर्शीवाद होती हैं बेटियां। 

National Girl Child Day 2025

4. अपनी बच्ची को खिलखिलाकर हंसते हुए 
    देखने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। 
    राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ!

5.  हर बेटी है खास,
    हर लड़की है तेज़ रफ्तार।
    बालिका दिवस पर हम संकल्प लें,
    हर लड़की को मिले बराबरी का अधिकार।

6.  बालिका दिवस है हमारे लिए एक संदेश,
     लड़कियों को सशक्त बनाना है, यही है हमारा उद्देश्य।
     आओ, हम मिलकर इस दिन को यादगार बनाएं,
     हर लड़की को समान अवसर और सम्मान दिलाएं।

National Girl Child Day 2025: नारे 

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • बालिका दिवस
  • लड़कियाँ उड़ेंगी आसमान  
  •  बेटियाँ सदैव खिले रहने वाले फूल हैं।
  • लड़की के बिना, कोई कल नहीं है।

Similar News