Home Remedies: टंकी के पानी को ठंडा रखने का सस्ता उपाय, घर पर ही मिलेगा समाधान

Home Remedies: हाथ धोने से लेकर नहाने तक, जब हर बार उबलता हुआ पानी मिले, तो दिन की शुरुआत भी चिड़चिड़ी हो जाती है। लेकिन चिंता मत कीजिए, कुछ छोटे-छोटे घरेलू उपायों से आप अपनी पानी की टंकी को ठंडा रख सकते हैं। 

Updated On 2025-04-26 19:24:00 IST
गर्मियों में पानी की टंक को ठंडा रखने के उपाय

Home Remedies: गर्मी का मौसम घर के ऊपर रखी टंकी को पूरी तरह से गर्म कर देता है और उसमें मौजूद पानी भी तेज गर्म हो जाता है। जिसकी वजह से पूरा दिन घर का पानी गर्म-गर्म आता है। हाथ धोने से लेकर नहाने तक, जब हर बार उबलता हुआ पानी मिले, तो दिन की शुरुआत भी चिड़चिड़ी हो जाती है। लेकिन चिंता मत कीजिए, कुछ छोटे-छोटे घरेलू उपायों से आप अपनी पानी की टंकी को ठंडा रख सकते हैं। 

टंकी पर छायादार छप्पर या प्लास्टिक शेड लगाना होगा 

सबसे आसान तरीका है कि, टंकी के ऊपर एक छायादार इंतजाम कर लिया जाए। कोई प्लास्टिक की शीट हो, पुरानी चादर हो या फिर बांस और टीन से बना हल्का शेड हो,कुछ भी काम आ सकता है। बस ध्यान रहे कि धूप सीधी टंकी पर न पड़े। जैसे ही आप टंकी को छांव में कर देंगे, पानी का तापमान खुद ही कम हो जाएगा।  

टंकी को सफेद रंग से पेंट करिए 

अगर आप थोड़ी मेहनत और समझदारी दिखाएं, तो टंकी को सफेद रंग से पेंट करना बहुत बढ़िया उपाय है। सफेद रंग धूप को परावर्तित करता है, जिससे गर्मी टंकी के अंदर नहीं पहुंचती। यह उपाय एक बार कर किया जाए तो साल-दर-साल काम आता है। बाजार में वॉटरप्रूफ पेंट भी मिलते हैं, जिन्हें एक बार लगाने के बाद ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती। सफेद रंग का असर इतना साफ दिखता है कि पानी दोपहर में भी ठंडा महसूस होगा। 

इसे भी पढ़े: Summer Kitchen Hacks: किचन की गर्मी से हैं परेशान? ठंडा रखने के लिए ये 5 तरीके आजमाएं

गीले टाट से टंकी को ढकना 

ये तरीका थोड़ा देसी है, लेकिन उतना ही असरदार भी। एक मोटा टाट या बोरी लीजिए और उसे पानी में भिगोकर टंकी के चारों तरफ लपेट दीजिए। टाट में भरा पानी धीरे-धीरे सूखता है और उस दौरान  टंकी को ठंडक मिलती है। ये वही तकनीक है जैसे मटके का पानी ठंडा रहता है। अगर हर सुबह टाट को फिर से गीला कर दिया जाए, तो टंकी का पानी पूरे दिन तक काफी हद तक ठंडा बना रहता है। 

टंकी को सफेद रंग से पेंट करिए 

अगर आप थोड़ी मेहनत और समझदारी दिखाएं, तो टंकी को सफेद रंग से पेंट करना बहुत बढ़िया उपाय है। सफेद रंग धूप को परावर्तित करता है, जिससे गर्मी टंकी के अंदर नहीं पहुंचती। यह उपाय एक बार कर किया जाए तो साल-दर-साल काम आता है। बाजार में वॉटरप्रूफ पेंट भी मिलते हैं, जिन्हें एक बार लगाने के बाद ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ती। सफेद रंग का असर इतना साफ दिखता है कि पानी दोपहर में भी ठंडा महसूस होगा। 

गीले टाट से टंकी को ढकना 

ये तरीका थोड़ा देसी है, लेकिन उतना ही असरदार भी। एक मोटा टाट या बोरी लीजिए और उसे पानी में भिगोकर टंकी के चारों तरफ लपेट दीजिए। टाट में भरा पानी धीरे-धीरे सूखता है और उस दौरान  टंकी को ठंडक मिलती है। ये वही तकनीक है जैसे मटके का पानी ठंडा रहता है। अगर हर सुबह टाट को फिर से गीला कर दिया जाए, तो टंकी का पानी पूरे दिन तक काफी हद तक ठंडा बना रहता है। 

ये तीनों उपाय न तो बहुत खर्चीले हैं, न ही बहुत मुश्किल। बस थोड़ा सा समय और सोच की जरूरत है। अगर आपको लगे कि छत पर काम करना मुश्किल है, तो किसी की मदद लेकर भी ये सेटअप किया जा सकता है। आखिरकार, घर को ठंडा रखने के लिए एसी चाहिए, लेकिन टंकीc के पानी को ठंडा रखने के लिए सिर्फ थोड़ा सा देसी जुगाड़ चाहिए। क्यों न इस गर्मी में अपनाएं ये आसान उपाय। 

Similar News