Walnuts in Winter : सर्दियों में अखरोट का महत्व...स्वास्थ्य, सुंदरता और ऊर्जा के लिए उपयोग कैसे करें

Walnuts in Winter : अगर अखरोट को अलग-अलग तरीके से खाएंगे तो शरीर को गर्मी मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं से भी आसानी से बच सकते हैं।

Updated On 2024-11-13 21:30:00 IST
सर्दियों में अखरोट खाने के फायदे

Walnuts in Winter : सर्दियों का मौसम आते ही स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती है। जिनसे बचने के लिए हमारे खानपान में बदलाव जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर अखरोट को अलग-अलग तरीके से खाएंगे तो शरीर को गर्मी मिलेगी, साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं से भी आसानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से ठंड में अखरोट को अपना साथी बनाया जा सकता है। 

अखरोट का सेवन कैसे करें?

कच्चा अखरोट खाएं- सुबह खाली पेट 2-3 अखरोट खाने से दिनभर शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है और पूरे दिन शरीर को गर्म बनाए रखता है।

दूध के साथ अखरोट- सोने से पहले गर्म दूध में 1-2 अखरोट मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है और शरीर को ठंड से बचाने में मदद मिलती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है। 

अखरोट का पेस्ट- अखरोट का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है। यह फेस पैक की तरह काम करता है और त्वचा की नमी को बनाए रखता है। सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।

अखरोट खाने से  बालों, त्वचा और हड्डियों को मिलेगा फायदा 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है। सर्दियों में इसका सेवन दिल के दौरे और अन्य हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।

बालों और त्वचा के लिए लाभकारी- सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। अखरोट त्वचा को पोषण देने और उसमें नमी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह बालों की सेहत को भी बनाए रखने में सहायक होता है और बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

हड्डियों को मजबूत करता है- अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। सर्दियों में इसका सेवन हड्डियों के दर्द और जोड़ो के दर्द में आराम पहुंचाता है।

Similar News