Beetroot Raita: घर में बनाएं चुकंदर का रायता, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें रेसिपी
चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है। ऐसे में हम आपको चुकंदर का रायता बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो एक बार जरूर ट्राई करें।
By : Sneha Maurya
Updated On 2024-12-02 16:01:00 IST
Beetroot Raita: अगर आप पेट की समस्या से काफी परेशान रहते हैं, तो चुकंदर के रायते का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर का रायता बेहद ही स्वादिष्ट होता है। इसके सेवन से न सिर्फ आपको फायदा मिलेगा, बल्कि पेट को भी ठंडक मिलेगी। इसमें मौजूद चुकंदर के पोषक तत्व इसे और भी पौष्टिक बना देते हैं। तो चलिए जानते हैं रेसिपी...
बनाने की सामग्री
- 1 चुकंदर
- 1 कप दही
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप हरा धनिया
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
ये भी पढ़ें- स्नैक में खाना चाहते हैं कुछ अलग, तो ट्राई करें तंदूरी मलाई ब्रोकली, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका
- चुकंदर का रायता बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें।
- फिर इसे कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में थोड़ा-सा पानी डाल दें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिक्स करें।
- अब चुकंदर को 3-4 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं। ताकि वह अच्छे से नरम हो जाए।
- इसके बाद ठंडा होने के लिए रख दें। फिर एक बाउल में दही को निकालकर अच्छी तरह सें फेंट लें।
- अब फेंटे हुए दही में जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- फिर ठंडा किया हुआ चुकंदर दही में डालें और उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद अगर आप थोड़ा खट्टा स्वाद पसंद करते हैं, तो इसमें नींबू का रस भी मिला जरूरत के अनुसार मिला सकते हैं।
- बस अब आपका रायता बनकर तैयार है। फिर इसके ऊपर से हरा धनिया पत्ती डालकर गार्निश करके आनंद लें।