Achari Paratha: प्लेन पराठा खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें अचारी पराठा, बदल जाएगा मुंह का स्वाद

Achari Paratha Recipe: अगर आप रोजाना एक ही तरह का पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अचारी पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे जरूर ट्राई करें।

Updated On 2024-09-13 16:11:00 IST
प्लेन पराठा खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें अचारी पराठा, बदल जाएगा मुंह का स्वाद

Achari Paratha Recipe: बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को पराठा खाना काफी पसंद होता है। लेकिन अगर आप रोजाना एक ही तरह का पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अचारी पराठे की एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो सभी को खूब पसंद आएगा। चाहे तो आप घर आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं, झटपट और स्वादिष्ट अचारी पराठा बनने की रेसिपी...  

ये भी पढ़े- Garlic Chutney: लहसुन चटनी का स्वाद होगा दोगुना, करना होगा बस ये काम, सभी से मिलेगी खूब तारीफ

अचारी पराठा बनाने की रेसिपी

  • 2 चम्मच आम के अचार का मसाला
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी या स्वाद के अनुसार
  • 4 कप आटा
  • 2 कप पानी आटा गूंथने के लिए

ये भी पढ़े- Evening Snacks: बारिश में हो कुछ चटपटा खाने का मन, तो स्नैक में बनाएं मुरमुरे से ये स्पेशल डिश, जानें रेसिपी

अचारी पराठा बनाने का तरीका 

  • अचारी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा में थोड़ा पानी और नमक डालकर गूंथ लें। 
  • फिर आटे को सॉफ्ट रखने के लिए आप 2 से 3 चम्मच वेजिटेबल ऑयली भी मिला लें। 
  • इसके बाद इसमें अचार का मसाला डालें। साथ ही उसमें लाल मिर्च, नमक, अजवाइन, काली मिर्च, कलौंजी मिक्स करें।
  • अब आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर छोटे-छोटे गोल अकार में आटे की लोई बना लें।
  • फिर आटे की लोई को बेलन की मदद से पराठे बना लें। आप चाहे तो अपने अनुसार पराठे का शेप दे सकते हैं। 
  • लेकिन अक्सर हम पराठे की शेप फोल्ड करने के बाद त्रिकोणी यानी ट्रायंगल रखना पसंद करते हैं। 
  • अब तेज फ्लेम पर तवा रख दें और तवे पर घी या तेल को अच्छी तरह फैला लें।  
  • फिर इसके ऊपर बेली हुई आटे के पराठे को तवे पर रख दें। मीडियम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से सेंक लें।
  • पराठे को सेंकने के बाद बटर और धनिया डालकर ऊपर से गार्निशिं कर सकती हैं। 
  • इस पराठे को आप दही या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 
  • इसके आलावा आप चाय के साथ भी इस पराठे का आनंद ले सकती हैं।

Similar News