Diwali 2024: दिवाली पर रंग-बिरंगे फूलों वाली रंगोली से सजाएं आंगन, देखें लेटेस्ट और सिपंल डिजाइन
Diwali 2024: यहां हम आपको फूलों वाली रंगोली बनाने के लिए नए और सिपंल डिजायन्स लेकर आए है, जिसे आप दिवाली पर ट्राई कर सकते है।
Diwali 2024 Rangoli Designs: देशभर में आज यानी 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। आज से पांच दिवासीय दीपावलि उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर घर के आंगन और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पर्व पर घर की साज-सज्जा के लिए विभिन्न प्रकार की चीजों का उपयोग किया जाता है।
आजकल फ्लोरल यानी रंग-बिरंगे फूलों से बनने वाली रंगोली काफी ट्रेंड में है, जिसे खूब पसंद किया जाता है। इस प्रकार की रंगोली देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे में यहां हम आपको फूलों वाली रंगोली बनाने के लिए नए और सिपंल डिजायन्स लेकर आए है। जिन्हें दिवाली के अवसर पर आप अपने मंदिर, घर-आंगन या मुख्य द्वार में बना सकते है। आइए देखें इनके सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन...
गेंदा, गुलाब और दूर्वा वाली यह रंगोली मुख्य द्वार और मंदिर के लिए एकदम परफेक्ट है। इस रंगोली का बनान काफी सिंपल है, जिसे कोई भी बना सकता है।
यदि आप कोई सिंपल और जल्दी से बनने वाली रंगोली डिजाइन चाहते हैं, तो आप इस रंगोली को ट्राई कर सकते है। ये काफी सुंदर और एस्थेटिक लगेगी।
ये गेंदा और चमेली के फूल से बना रंगोली डिजाइन बहुत सुंदर है। इस प्रकार से आप दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार और आंगन में फूलों से दियां बना सकते है।
ये बेहद सिंपल और प्यारा डिजाइन है। यदि आपके पास रंगोली बनाने का समय नहीं है तो ये रंगोली घर में कोई भी बना सकता है।