Sarson Ka Saag: सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ बनाएं सरसों का साग, ये रेसिपी खूब पसंद आएगी

Sarson Ka Saag: सरसों का साग सर्दियों की लोकप्रिय डिश है, जिससे मक्के की रोटी के साथ परोसा जाता है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Updated On 2025-11-26 13:40:00 IST

सरसों का साग बनाने का तरीका।

Sarson Ka Saag: सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां अपने स्वाद और पौष्टिकता से घर-घर की थाली में जगह बना लेती हैं। खासकर सरसों का साग जिसका नाम सुनते ही घी और मक्के की रोटी की खुशबू हवा में घुल जाती है। अगर आप भी इस बार स्वाद में थोड़ा ट्विस्ट चाहते हैं, तो सरसों के साथ पालक, मेथी और बथुआ मिलाकर तैयार किया गया मिक्स साग बेहतरीन विकल्प है। इसमें मिलाया गया थोड़ा सा बेसन इसे और भी स्मूद और गाढ़ा बनाता है।

आजकल लोग हेल्दी और देसी फ्लेवर वाले भोजन की ओर तेजी से लौट रहे हैं। ऐसे में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरा यह खास मिक्स साग स्वाद के साथ सेहत भी देता है। इसकी खासियत यह है कि आप इसे कम मसालों में भी शानदार बना सकते हैं। और इसे घर की देसी घी वाली रोटी या मक्के की रोटी के साथ परोसने पर परिवार से खूब तारीफें मिलेंगी।

सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री

हरी सब्जियां

  • 2 कप सरसों के पत्ते
  • 1 कप पालक
  • 1 कप मेथी
  • 1 कप बथुआ
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 मध्यम टमाटर

अन्य सामग्री

  • 2 चम्मच मक्के का आटा या 1 चम्मच घुला हुआ बेसन
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 1 चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार

सरसों का साग बनाने का तरीका

सरसों का साग बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें। एक बड़े बर्तन में सब्जियां, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

नरम होने पर इन्हें हल्का ठंडा होने दें और हाथ से या मिक्सर में दरदरा पीस लें। बहुत महीन पेस्ट न बनाएं, इससे साग का देसी स्वाद बना रहता है।

अब उबले हुए साग को कड़ाही में डालें। इसमें 1 चम्मच घुला हुआ बेसन या मक्के का आटा मिलाएं। इससे साग में गाढ़ापन और हल्की क्रीमी टेक्सचर आता है। इसे धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि लगे नहीं।

एक छोटी कड़ाही में देसी घी गर्म करें। इसमें जीरा, हींग, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर भूनें। मसालों में हल्दी और लाल मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं। यह तड़का साग पर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।

गरमा-गरम मिक्स सरसों का साग तैयार है। इसे देसी घी, सफेद मक्खन और मक्के की रोटी के साथ परोसें। स्वाद और पौष्टिकता दोनों का मजा मिलेगा। सर्दी में इसे खाना काफी पसंद किया जाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News