Gram Flour Purity: मिलावटी बेसन तो नहीं खा रहे आप? इन तरीकों से कर लें शुद्धता की पहचान

Gram Flour Purity: बाजार से घर लेकर आप जो बेसन खा रहे हैं वो मिलावटी तो नहीं है। इसकी कुछ घरेलू तरीकों से आसानी से पहचान की जा सकती है।

Updated On 2025-08-26 16:09:00 IST

बेसन की शुद्धता पहचानने के तरीके।

Gram Flour Purity: पुराने वक्त में लोग बेसन खुद घर में पीसते थे तो उसकी शुद्धता बनी रहती थी। आजकल ज्यादातर लोग मार्केट से बेसन खरीदकर लाते हैं और इसी के साथ कई बार घर में अनजाने में मिलावटी बेसन लेकर आ जाते हैं। कभी-कभी तो ये मिलावटी बेसन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक भी हो जाता है। कुछ घरेलू तरीकों की मदद से बेसन की शुद्धता को आप घर में ही पहचान सकते हैं।

मिलावटी बेसन खाने से पेट की समस्याएं, गैस, एसिडिटी और यहां तक कि लंबे समय तक सेवन करने पर लिवर और किडनी पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं मिलावटी बेसन की पहचान के आसान ट्रिक्स।

मिलावटी बेसन की पहचान के तरीके

पानी का टेस्ट करें

मिलावटी बेसन की पहचान के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा बेसन डालें। शुद्ध बेसन पानी में घुलने लगेगा और तली में बैठ जाएगा। अगर उसमें कॉर्नफ्लोर या अरहर दाल का पाउडर मिला होगा तो वह ऊपर तैरने लगेगा।

रंग की जांच करें

आप बेसन की शुद्धता उसके रंग से भी जांच सकते हैं। शुद्ध बेसन का रंग हल्का पीला और नेचुरल होता है। अगर बेसन बहुत ज्यादा चमकीला पीला है तो समझ लें कि इसमें आर्टिफिशियल कलर मिलाया गया है।

स्मैल से पहचान करें

बेसन को सूंघकर भी आप उसके असली या मिलावटी होने की पहचान कर सकते हैं। असली बेसन में हल्की सी दाल जैसी महक होती है। अगर बेसन से कोई अजीब या केमिकल जैसी गंध आती है तो यह मिलावटी हो सकता है।

स्वाद से करें जांच

बेसन को टेस्ट करके भी शुद्धता की परख की जा सकती है। इसके लिए थोड़ा सा बेसन जीभ पर रखकर स्वाद लें। शुद्ध बेसन का स्वाद हल्का मीठापन लिए होता है। अगर बेसन में कड़वाहट या कसैलापन लगे तो समझ लें कि यह मिलावटी है।

लेप बनाने का टेस्ट

बेसन का लेप बनाकर भी आप प्योरिटी टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा बेसन पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। शुद्ध बेसन का लेप मुलायम और चिकना होगा, जबकि मिलावटी बेसन का लेप दानेदार और रूखा लगेगा।

तवे पर परख करें

बेसन मिलावटी है या नहीं इसकी पहचान तवे पर भी की जा सकती है। थोड़ा सा बेसन लें और उसे तवे पर सेंकें। शुद्ध बेसन से अच्छी खुशबू आएगी और रंग हल्का सुनहरा होगा। वहीं मिलावटी बेसन से अजीब गंध आ सकती है।

(कीर्ति)

Tags:    

Similar News