Chole ki Chaat: बच्चों को खूब पसंद आएगी छोले की चाट, बनाने का यह तरीका है बहुत आसान

Chole ki Chaat: स्कूल से आने के बाद बच्चों को कुछ टेस्टी परोसना चाहते हैं तो छोले की चाट सर्व करें। इस टेस्टी चाट को देखते ही सबके चेहरे खिल उठेंगे।

Updated On 2026-01-28 15:02:00 IST

छोले की चाट बनाने का तरीका।

Chole ki Chaat:अगर बच्चों के लिए कुछ ऐसा बनाना है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो छोले की चाट एक बेहतरीन विकल्प है। तीखा-मीठा स्वाद, रंग-बिरंगी सब्जियां और कुरकुरा तड़का यह चाट बच्चों को देखते ही लुभा लेती है। खास बात यह है कि इसमें जंक फूड जैसा स्वाद होता है, लेकिन नुकसान नहीं बल्कि पोषण भरपूर मिलता है।

छोले प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो बच्चों की एनर्जी और ग्रोथ के लिए जरूरी माने जाते हैं। शाम की भूख हो, स्कूल से लौटने के बाद हल्का नाश्ता या बर्थडे पार्टी का मेन्यू छोले की चाट हर मौके पर फिट बैठती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का बेहद आसान तरीका।

छोले की चाट बनाने के लिए सामग्री

  • उबले काबुली चने - 1 कप
  • उबले आलू - 1 मध्यम
  • प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा)
  • टमाटर - 1 छोटा (बारीक कटा)
  • खीरा - आधा कप
  • हरी मिर्च - 1 (वैकल्पिक)
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - आधा चम्मच
  • नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
  • इमली की मीठी चटनी - 1-2 चम्मच
  • हरी चटनी - 1 चम्मच
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया - गार्निश के लिए

छोले की चाट बनाने का तरीका

छोले की चाट बनाने एक टेस्टी स्नैक है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले काबुली चनों को रातभर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इन्हें कुकर में नमक और पानी डालकर 3-4 सीटी तक उबाल लें। ध्यान रखें कि छोले अच्छी तरह गल जाएं, लेकिन ज्यादा नर्म न हों।

अब प्याज, टमाटर, खीरा और उबले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काटकर अलग रख लें। बच्चों के लिए बना रहे हैं तो मिर्च की मात्रा कम रखें।

एक बड़े बाउल में उबले हुए छोले डालें। इसमें कटे हुए आलू और सब्जियां मिलाएं। अब ऊपर से नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालें। सब चीजों को हल्के हाथ से अच्छी तरह मिक्स करें।

अब इसमें इमली की मीठी चटनी और हरी धनिया-पुदीना चटनी डालें। यह दोनों चटनियां चाट को बच्चों के पसंदीदा स्वाद में बदल देती हैं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा अनार या सेव भी डाल सकते हैं।

छोले की चाट को प्लेट या बाउल में निकालें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू के हल्के छिलके से गार्निश करें। इसे तुरंत परोसें, ताकि स्वाद और फ्रेशनेस बनी रहे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News